नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

जय श्री राम के नारों से राममय हुआ नगर का हर मंदिर

गाजीपुर। श्रीरामोत्सव को लेकर पूरा शहर राममय हो चुका है। हर चौक चौराहे पर सुंदरकांड, सामूहिक आरती और मंगलपाठ का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां उत्साह व उमंग का माहौल है। वहीं नगर क्षेत्र के मिश्राबाजार स्थित शिव मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर और राम जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी मंदिरों की साफ-सफाई, पूजा पाठ के अलावा दीपोत्सव और भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कहीं सुंदरकांड तो कहीं शंख ध्वनि बजाई जा रही है। कार्यक्रमों को लेकर मिश्राबाजार स्थित सभी मंदिरों में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। सभी मंदिरों की साफ सफाई व प्रात: वंदन के बाद सुंदरकांड पाठ और मंगलपाठ के बाद सामूहिक आरती और भंडारे में समाज का हर तबका शामिल हुआ।

समाजसेवी विक्रम अग्रहरी उर्फ विक्की ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। उन्होंने कहा कि नगर के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विक्रम अग्रहरी ने कहा कि हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि हम लोगों के जीते जी राम मंदिर बन पाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो पाएगी। राम वन गए तो अयोध्या में कोई खुश नहीं था। फिर सीता जी को रावण ले गया। इससे अयोध्या उदासीन हो गई, उसकी श्री चली गई थी। राम, सीता, लक्ष्मण जब लौटे, तब अयोध्यावासियों की प्रसन्नता लौटी। आज राम मंदिर बनने के साथ रामनगरी अपना पुराना गौरव हासिल कर चुकी है। नगर के मिश्रा बाजार के विभिन्न मंदिरों में पूजा, पाठ, भंडारे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभासद सोमेश मोहन राय, आनंद गुप्ता उर्फ फेकू, गोपाल चौरसिया, मुरारी गुप्ता, रामजी गुप्ता, राकेश रंजन, पंकज अग्रहरी, छोटू कुशवाहा, पंकज चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।

वेलफेयर क्लब ने घोषित किया परिणाम

वेलफेयर क्लब ने घोषित किया परिणाम

गाज़ीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में स्वर्गीय केशव प्रसाद शर्मा स्मृति वाद विवाद तथा आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किड जी स्कूल खोवा मंडी रौजा के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अहमर जमाल प्रबंधक किडजी स्कूल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देखकर क्लब द्वारा बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना किया। उन्होंने अपनी इच्छा जताते हुए बताया की समय-समय पर क्लब द्वारा किए जा रहे बच्चो के बहुमुखी विकास से सम्बंधित कार्यक्रमों में सहभागिता करना चाहूंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष अहमद जमाल ने क्लब द्वारा जनपद भर में किए जा जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए बच्चों को विषय के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों का स्वागत जैनब फातिमा, जुवैरा जावेद तथा शहाना जहां ने किया। वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह, सुमित श्रीवास्तव तथा आदित्य पांडे शामिल रहे। जिनके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल से सौम्या यादव प्रथम, सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से बसारत हुसैन द्वितीय, एडुरेंन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर से विभू विश्वम मिश्रा व सनफ्लावर कॉन्वेंट से आहाना सिंह तीसरे स्थान पर रहें।
जबकि सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल नंदगंज से हिमांगी बरनवाल, सेंट जॉन्स स्कूल से प्रसंग, सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल से प्रांजल यादव को सांत्वना तथा सूरज इंटरनेशनल स्कूल से अनामिका राजभर, सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल से अंशिका राय को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।


इसी प्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल से गंधर्व तिवारी प्रथम, आकाश ओझा द्वितीय तथा सेंट मैरी’एस कान्वेंट स्कूल से शांभवी दुबे को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। आवाज की आवाज गायन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अजीत सिंह, माया नायर तथा दिनेश बिंद शामिल रहे। जिसके अनुसार कनिष्ठ वर्ग में सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से अभिप्सीत राय, सेंट जॉन्स स्कूल से रेहान अंसारी द्वितीय, अनामिका राजभर तृतीय स्थान पर रहे, तथा सेंट जॉन्स स्कूल स्कूल से वंशिका राय, एसएसपी स्कूल से शिमला सांत्वना तथा सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल से तन्वी राय को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।
जबकि सेंट जॉन्स स्कूल से खुशी राय प्रथम, सूवम तमंग द्वितीय, सेंट जॉन्स से स्वाभि अग्रवाल तृतीय तथा एसएसपी स्कूल लावा से राजनंदिनी व निहारिका यादव, अनुपमा प्रीतम, सार्क पब्लिक स्कूल गंगौली से रूपांजलि सिंह को सांत्वना पुरस्कार के लिऐ चुना गया। पुरस्कारों की घोषणा क्लब प्रो सूर्य रेख मणि ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन क्लब गवर्नर पवन पांडे ने किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राहुल प्रताप मिश्रा, अनस जमाल, नेहा फातिमा, वंदना मौर्य, श्रुति पांडे, काशिफा, अभिषेक पांडे, मनीष तिवारी, शुभम गुप्ता, आकांक्षा अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

जिले में भी हुआ प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे का आयोजन

सह विभाग प्रचारक ने किया मंदिरो का भ्रमण

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दीन जिले में हनुमान जी की भी हुई प्राण प्रतिष्ठा



गाजीपुर। जनपद में श्रीअयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की लहर सोमवार को पूरे जनपद में दिखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक पूरे नगर क्षेत्र का दोैरा किया। जिसमें प्रातः काल से ही मंदिरो व घरो में लोग श्रीराम के आगमन को लेकर काफी हर्षित रहे। नगर में बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर में भोला बाबा के साथ पूनज कर भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की। चीतनाथ घाट हृदयप्रकाश, स्टीमरघाट शिवमंदिर पर ज्ञानप्रकाश के साथ होते हुए हरिशंकरी के अति प्राचीन रामलीला कमेटी मंेें महामंत्री ओमप्रकाश तिवारी के साथ श्रीराम की आरती व सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल हुए। इसी क्रम में मिश्रबाजार स्थित कालीमंदिर व तिराहे पर स्थित शिव मंदिर पर नगर कार्यवाह अंजनी के साथ दर्शन पूजन किये। रेलवे प्रशिक्षण केन्द्र के पास नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजक विक्रम अग्रहरी, उमेश श्रीवास्तव, इन्जिनीयर संजीव गुप्ता, सपा नेता समीर सिंह के साथ पूजा अर्चना किया।

दीवानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर व पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय, अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, व पुजारी अजय शंकर व अन्य लोग हनुमान चालीसा में शामिल हुए। जिलाधिकारी आवास के पास स्थित मंदिर मेें जिला कार्यवाह अमित के साथ पूजा अर्चन किया। आदर्श बाजार स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना करते हुए सकलेनाबाद स्थित सकलनाथ बाबा के मंदिर मेें पूजा अर्चना किया। बताया किया नगर के साथ पुरे क्षेत्र सहित जनपद के जमानियां व धारानगर के साथ दस ब्लाको पर मंदिरो मे भव्य तरीके से भजन किर्तन व सुन्दरकाण्ड किया गया और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रशारण कराया गया। संघ कार्यालय केशव कुटी पर सांयकाल भव्य झांकी बनाकर सुन्दरकाण्ड किया गया और देररात्रि हवाई आतिशबाजी की गयी। जिसमें नगर प्रचारक आदर्श, अभिषेंक, संजय, डा.धमेन्द्र, जयप्रकाश, धर्मराज, अनमोल, चन्द्र कुमार, देवसरन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, गोपाल, विनोद आदि का उपस्थित रहे। 

प्राण प्रतिष्ठा का यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक: एमएलसी चंचल

श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक: एमएलसी चंचल

गाज़ीपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान प्राचीन, पौराणिक एवं दशरथ कालीन “महाहर धाम” परिसर मे एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव कार्यक्रम में एमएलसी विशाल सिंह चंचल शामिल हुए। एमएलसी चंचल ने कहाँ की यह क्षण अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपस्थिति में आज श्री राम लला मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। देशभर के संपूर्ण राम भक्तों की प्रतीक्षा आज पूर्ण हो गयी।


आज पूरा देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर ‘राममय’ हो गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पटवा, ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, क़ासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, बृजनंदन सिंह, युवा भाजपा नेता हिमांशु सिंह, अंशु सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कैदियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ

कैदियों ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ

गाजीपुर। जेल अधीक्षक ने बताया कि अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संबंधी आयोजन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में रविवार को कारागार परिसर स्थित मंदिर व कारागार परिसर में साफ-सफाई अभियान के साथ सुन्दर काण्ड के पाठ का वाचन किया गया। उक्त के क्रम में 50 बंदियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीराम के प्रतिमा पर चित्रकला और प्रभु के जीवन दर्शन पर निबन्ध लिखकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का होगा भव्य आयोजन

गाजीपुर। 24-26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी प्रदेश दिवस का पूरी भव्यता से रायफल क्लब परिसर में किया जाना है। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी, 2024 उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में समस्त विभागो द्वारा सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाये, लाभपरक योजनाओ प्रदर्शनी लगायी जायेगी। इस अवसर पर नाटक, लोकगीत, नृत्य एवं धोबिया नाच का कार्यक्रम कर जागरूकता एवं 24 जनवरी, 2024 को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शपथ दिया जायेगा। पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से सम्बंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी जायेगी एवं उद्योग केन्द्र गाजीपुर द्वारा कार्यक्रम का प्रदशनी एवं स्टाल लगायी जायेगी।  जिलाधिकारी ने निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने विकास भवन सभागार में रविवार को बैठक के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी जाय। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को व्यक्तियों को बताया जाय। कार्यक्रम मे जनपद के साहित्यकारो, कवियों, खिलाडियों, आंगनवाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओ, एवं विभिन्न विभागो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/कर्मचारियो को भी सम्मानित भी  किया जाने की व्यावस्था की जाय। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताए-जूडो-कराटे /निबंध लेखन/ वाद-विवाद/भाषण/ चित्रकला/मूर्तिकला/ कविता पाठ/ पेंटिंग/रंगोली आदि कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है। जिनको रामोत्सव के विषयों से जोड़ा जाये। प्रदर्शन मेला में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि खेल विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर के खेलों यथा-खो-खो, कबड्डी, शूटिंग, बॉल क्रिकेट, टेनिस, दौड़, बाधा दौड़, इत्यादि की भी प्रतियोगिताये करायी जाय एवं प्रदर्शन में अच्छे बच्चो को चिन्हित कर पुरस्कार वितरण करायी जायेगी। इसके उपरान्त विभिन्न विभागों एवं जनपद की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाय। इसके अतिरिक्त समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि रामोत्सव प्राण प्रतिष्ठा एवं उत्तर प्रदेश दिवस 2024 एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दृष्टिगत दिनांक 22 से 26 जनवरी, 2024 तक समस्त सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व कार्यालयों को विशेष रूप से सजाने हेतु दीपोत्सव/लाइंटिग आदि का कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं:विजय मिश्रा

22 जनवरी का दिन किसी पर्व से कम नहीं: पूर्व मंत्री विजय मिश्रा

गाजीपुर। नगर के रूईमण्डी स्थित बूढ़े महादेव प्राचीन मंदिर के परिसर में पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत सफाई का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम सब परम सौभाग्यशाली हैं कि जिस शुभ क्षण के लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष/बलिदान दिया। अब अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर और भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का वह शुभ क्षण 22 जनवरी को आ गया है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर मंदिरों और तीर्थ स्थलों की सफाई के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी प्रदेशवासी 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाएं और अपने घरों में दीप जलाएं। यह दिन किसी पर्व से कम नही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया था। उसे देखते हुए लोगों की सोच बदली है। मंदिरों में भी इसी तरह से अभियान चलाया जा रहा है।

नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया:अभिनव सिन्हा

नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जन आंदोलन का रुप दिया: अभिनव सिन्हा

गाजीपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व चलाए जा रहे स्वच्छता तीर्थ अभियान में रविवार को हरिशंकरी के राम चबूतरे पर भाजपा एवं रामलीला कमेटी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज के स्वच्छता अभियान में भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा के द्वारा साफ सफाई किया गया। इस अवसर पर अभिनव सिन्हा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसा नेता हैं जो देश के समृद्धि में स्वच्छता को स्वीकार कर इसे जन आंदोलन का रुप दिया है। भगवान राम चन्द्र के अपने नये घर में आगमन पर देश मे भारी उल्लास है। विनोद अग्रवाल ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर जो अवरोध और बाधाएं थी उसमें भारतीय जनता पार्टी ने जो संघर्ष किया वह सफल हुआ और आज जन आस्था और विश्वास मजबूत हुआ है। इस दौरान नगर मंडल एवं रामलीला कमेटी के रास बिहारी राय, संतोष जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू , विजय राय, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक अग्रवाल, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, सुधीर अग्रवाल, लवदत्त त्रिवेदी, पिंटू अग्रवाल, सूर्यप्रकाश यादव, विशाल चौरसिया, नंदू कुशवाहा, दीपक जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं रामलीला कमेटी के सदस्यों ने स्वच्छता में अभियान में भाग लिया।

अचानक बार्डर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी,दिया सख्त निर्देश

अचानक बार्डर का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम-एसपी, दिया सख्त निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस चेक पोस्ट चौकी बारा, थाना गहमर एवं गहमर थाना के अन्तर्गत देवल पोस्ट, थाना रेवतीपुर एवं बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी बार्डर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बक्सर को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी सेतु का निरीक्षण कर कहा कि कोई भी गाड़ी बिना चेक किए इस पोस्ट से नहीं जाएगी। अवैध शराब की तस्करी पूरी तरह से बन्द किया जाये एवं बार्डर पर कडाई से नियमो का पालन किया जाय।

इसमें किया प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उसके उपरान्त बारा चैकी एवं गहमर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डैक्स को चेक किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता रजिस्टर को चेक किया एवं निर्देश दिया कि किसी भी महिला द्वारा किए गए शिकायत एवं एप्लीकेशन इस रजिस्टर में प्रतिदिन नोट कर शिकायतकर्ता का निस्तारण तत्काल किया जाय। हेल्प डेक्स पर शिकायत आवेदन के अनुसार जिलाधिकारी ने रजिस्टर के अनुसार तत्काल शिकायतकर्ता के नाम के नम्बर पर फोन कर आप बिति की जानकारी ली जो सही पायी गयी।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। इसके बाद देवल पोस्ट पर पहुचकर अधिकारियों से आवागमन का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 चुनाव को देखते हुए आवागमन में हलचल की सर्तकता बरती जाय। किसी भी पोस्ट से अनापत्तिजनक वस्तुओ का लेनदेन नही होने पाये। ऐसी स्थिति में पाये जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जायेगी।

283 शिकायत पत्रों में 23 का निस्तारण

283 शिकायत पत्रों में 23 का निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सेवराई में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 76 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 283 शिकायत/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 23 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,तहसीलदार सेवराई, क्षेत्राधिकारी सेवराई एवं संबंधित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News