दर्शना सिंह, सपना और सरिता सहित अन्य ने किया विभाजन विभीषिका को याद

गाजीपुर। सूचना विभाग गाजीपुर द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को रायफल क्लब परिसर में  प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, जयप्रकाश गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य और आमजनमान ने चित्र के माध्यन से प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन विभिषिका दिवस को याद किया। 14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा। परिवार छूटा। लाखों की जानें गईं. यह दर्द था, विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का बड़ा ऐलान किया था। इसी परिप्रेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को देश शत-शत नमन कर रहा है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्ष पूर्व घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी। 1947 में देश ने आजादी पाई थी, मगर देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा। भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था। ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के जरिए भेदभाव, मनमुटाव, दुर्भावना को खत्म कर एकता, सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ाया जा रहा है।
भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी। इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन ने पाकिस्तान को 1947 में भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी। लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के चलते कई लाख लोगों की जान चली गई थी। इससे पहले ब्रिटिश हुकूमत से आजादी के लिए भी लाखों भारतीयों ने कुर्बानियां दी थीं। 14 अगस्त, 1947 की आधी रात भारत की आजादी के साथ देश का भी विभाजन हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। विभाजन से पहले पाकिस्तान का कहीं नामो- निशान नहीं था। अंग्रेज जा तो रहे थे, लेकिन उनकी साजिश का फलाफल था, कि भारत को बांटकर एक अन्य देश खड़ा किया गया।

विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त, 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है। वह जख्म तो आज तक ताजा है और भरा नहीं है। यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना। बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। भारत-पाक विभाजन ने भारतीय उप महाद्वीप के दो टुकड़े कर दिए। दोनों तरफ पाकिस्तान (पूर्वी और पश्चिमी पाकिस्तान) और बीच में भारत। इस बंटवारे से बंगाल भी प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल वाला हिस्सा भारत का रह गया और बाकी पूर्वी पाकिस्तान। पूर्वी पाकिस्तान को भारत ने 1971 में बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। देश का बंटवारा हुआ, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं। इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे। भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया, जिसे हमेशा उलटना-पलटना पड़ता है। दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खिंचते ही रातों-रात अपने ही देश में लाखों लोग बेगाने और बेघर हो गए। धर्म-मजहब के आधार पर न चाहते हुए भी लाखों लोग इस पार से उस पार जाने को मजबूर हुए। इस अदला-बदली में दंगे भड़के, कत्लेआम हुए। जो लोग बच गए, उनमें लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। भारत-पाक विभाजन की यह घटना सदी की सबसे बड़ी त्रासदी में बदल गई। यह केवल किसी देश की भौगोलिक सीमा का बंटवारा नहीं बल्कि लोगों के दिलों और भावनाओं का भी बंटवारा था। बंटवारे का यह दर्द गाहे-बगाहे हरा होता रहता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है।
सूचना विभाग के लगाई गयी प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है। विभाजन की त्रासदी के दुष्परिणामों की स्मृतियों को भविष्य की पीढ़ियों, आमजनागरिकों, को परिचित कराने हेतु एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभाजन के परिणामस्वरूप नागरिकों ने किन-किन यातनाओं को सहा, इसका सम्पूर्ण चित्रण इसमें किया गया था,। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने इस मौके पर विभाजन की त्रासदियों के दुष्परिणामों से उपस्थित भावी पीढ़ियों को अवगत कराया और कहा कि हमें अग्रेजों ने धर्म के आधार पर एक दूसरे से पृथक कर दिया था, उसी के परिणामस्वरूप हमारे देश का विभाजन हुआ। हमें इस चीज से सीख लेनी चाहिए कि आपसी फूट और वैमनुस्य सदैव विघटनकारी होती है और अब हमें उसी से सीख लेकर एकजुट रहना है। बीता हुआ समय हमें यह सीख देता है कि आने वाले समय में हम उन गलतियों को न करें, जो हमने पूर्व में किया है। हम सबको जाति, मजहब जैसे चीजों से परे रहकर हमेशा एकजुट हरना है, जिससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। हमारा देश विविधताओं वाला देश है, लेकिन इसके बावजूद भी हम एक है, और इसका एहसास हमें सदैव रहना चाहिए, तभी इस महान राष्ट्र की अखण्डता बनाये रखेंगें। इस कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश राय, विजय शंकर राय, कार्तिक गुप्ता, पीयूष राय, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

महिला पीजी कॉलेज में शोध कक्षाएं हुई शुरू

राजकीय महिला महाविद्यालय में शोध कक्षाएं प्रारंभ हुई।

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अपने सृजनात्मक उन्नयन हेतु सदैव प्रयत्नशील रहता है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा इसे जनपद के महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में पीएचडी प्रवेशित शोधार्थियों के कोर्स वर्क के अध्यापन का कार्य आज से प्रारंभ हुआ। कोर्स वर्क का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो सविता भारद्वाज ने कहा कि शोध की गुणवत्ता से ही अकादमिक संस्थाओं की पहचान बनती है। मुझे इस बात को बताते हुए अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस वर्ष गाजीपुर जनपद में यह केंद्र शोध का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। डा संतन कुमार राम ने शोध प्रविधि पर बोलते हुए कहा कि शोध समस्याओं की खोज,पहचान एवं निदान का एक उपक्रम है। इसलिए इसमें विविधताएं पाई जाती है। शोध का उद्देश्य समाज हित के साथ साथ विभिन्न अनुशासनो के विकास में सहायता पहुंचना होता है।

आज की कक्षा में शिक्षाशास्त्र, बी एड, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भूगोल, भौतिकी, वनस्पतिविज्ञान, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, दर्शन शास्त्र और गणित आदि के शोधार्थी उपस्थित रहे हैं। महाविद्यालय के शोध अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ निरंजन कुमार यादव ने बताया कोर्स वर्क की कक्षाएं अनुशासित ढंग से नियमित रुप से संचालित होंगी। इसके अंतर्गत शोध पत्र लेखन, रिसर्च एथिक्स, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, शोध परियोजना को कैसे बनाएं एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों के आयोजन करने की अहर्ता एवं उसमें प्रतिभाग करने हेतु शोध पत्र आदि के लेखन पर भी कक्षाएं संचालित की जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ शिव कुमार, शोध प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ दिवाकर मिश्र, शोध कोर्स वर्क सहप्रभारी डा विकास सिंह, डॉ अमित यादव, डॉ संगीता , डा शशिकला जायसवाल, डा एकलाख खान आदि उपस्थित रहे।

महिला पीजी कॉलेज ने निकाली तिरंगा रैली, लिया शपथ

गाजीपुर। सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव समापन वर्ष के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों को तिरंगे झंडे के साथ प्राचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जनपद नोडल अधिकारी डा अमित यादव ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन वर्ष पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्देश शासन से प्राप्त हुआ था। जिसके क्रम में आज तिरंगा रैली निकाली गई एवं आम जनमानस को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर स्वेच्छा से मानकों का पालन करते हुए भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराए।

यह तिरंगा रैली महाविद्यालय से निकलकर महुआ बाग चौराहे से होते हुए मिश्रा बाजार कोतवाली होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची। रैली के दौरान छात्राएं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे और वीर अब्दुल हमीद अमर रहे आदि का नारा लगाते हुए चल रही थी। महात्मा गांधी पार्क पहुंचकर छात्राओं ने रामधुन का वाचन किया एवं महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। तदुपरांत छात्राएं महाविद्यालय पहुंची जहां प्राचार्य ने उन्हें पांच प्रण की शपथ दिलाई। रैली में महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डा गजनफर सईद, डा संगीता, रेंजर प्रभारी डा शिवकुमार आदि उपस्थित रहे।

किसान क्रेडिट कार्ड मेले का हुआ आयोजन

गाजीपुर। मत्स्य पालको को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए सोमवार को राइफल क्लब परिषर में लीड बैंक मैनेजर पीयूष सिंह परमार एवं मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना पुरी के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड मेले का आयोजन किया गया। मेले में जनपद के समस्त प्रमुख बैंक इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, जिला सहकारी बैंक एवं बड़ौदा यू०पी० बैंक के स्टाल लगाये गये। बैंक समन्वयकों द्वारा मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गयी। मेले का प्रारम्भ पुण्य विकास अधिकारी के द्वारा किया गया।

मेले में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया। मत्स्य पालकों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी अतिथि द्वारा दी गयी। लीड बैंक मैनेजर द्वारा अवगत कराय कराया गया कि 21 लाभार्थियों मत्स्य पालको को तत्काल किसान क्रेडिट कार्ड हेतु स्वीकृति दी गयी तथा अन्य आवेदनों पर भी शीघ्र स्वीकृति जारी करने का आश्वासन दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी बैंको को निर्देश दिये गये कि मत्स्य पालकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सपना पुरी ने बताया गया कि मत्स्य विभाग के द्वारा समय-समय पर इस तरह मेले का आयोजन किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा के.सी. सी० मत्स्य पालको को प्राप्त हो सके। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा भी मेले का निरीक्षण कर केसीसी की जानकारी ली गयी।

हर घर तिंरगा हर घाट तिंरगा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, लिया संकल्प

गाजीपुर। जिला गंगा समिति के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत हर घर तिंरगा हर घाट तिंरगा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को दादरी घाट, राजकीय महिला पी जी कालेज एवं सैदपुर विकास खण्ड के पटना गंगा घाट पर किया गया। जनपद के ददरीघाट पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जहा युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया एवं मां गंगा को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। राजकीय महिला पी जी कालेज में बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर गंगा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया साथ ही सैदपुर विकास खण्ड के पटना गंगा घाट पर गंगा दूत एवं गंगा प्रहरियों ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा के स्वच्छता की शपथ ली। सहायक प्रोफेसर डॉ संतन कुमार ने कहा कि मां गंगा सिर्फ नदी नही बल्कि जीवन दायिनी है। हर घाट पर तिंरगा के साथ ही हर घाट को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना है। प्रभागीय निदेशक प्रदीप ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिंरगा हर घाट तिंरगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा, गंगा शपथ, एवं अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। सभी के प्रति आभार जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकट किया। इस अवसर पर अजय, रविकांत नागर, वकील निषाद, प्रद्युम्न, अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे।

रामधारी के संघर्षों को देखकर पार्टी ने दिया है सम्मान: जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में आमंत्रित सदस्य नामित किये जाने और महिला सभा की नगर कमेटी में अंजू अग्रवाल को महासचिव और संजू गुप्ता को उपाध्यक्ष नामित किये जाने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि रामधारी यादव संघर्ष के पर्याय है। वह पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। नौजवान कार्यकर्ताओं के लिए वह प्रेरणास्रोत हैं। उनके संघर्षों की बदौलत ही पार्टी ने उन्हें यह सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि किया हुआ संघर्ष कभी खाली नहीं जाता। उन्होंने सभी से पार्टी हित में संघर्ष करने की नसीहत देते हुए कहा कि वक्त आने पर आप सभी को सम्मान मिलेगा। उन्होंने नवमनोनीत महिला सभा के पदाधिकारियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

शोहदों के आतंक के चलते बेटियों की इज्जत और सम्मान पर संकट हैं। योगी जी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते महिलाएं खुन के आंसू रो रही हैं। मंहगाई के चलते महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया है। दीपावली और होली पर फ्री गैस सिलेंडर का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने होली के ठीक पूर्व गैस सिलेंडर का दाम पच्चास रूपया बढ़ाकर भाजपा ने महिलाओं से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां, विभा पाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, रीना यादव, कंचन रावत, अल्का अग्रवाल, अनिल यादव, चन्द्रिका यादव, सदानंद यादव, छन्नू यादव, चन्द्रबली यादव, अजय भारती, राजेश कुमार यादव, आजाद, प्रेमचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

सख्त तेवर में दिखी एआरटीओ, काटा 80 गाड़ियों का चालान

गाजीपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में विशेष चेकिंग अभियान 11 से 14 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे यात्री वाहनों पर अंकुश लगाए जाने हेतु जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ सौम्या पांडे के द्वारा 11 से 14 अगस्त तक कुल 80 गाड़ियों का चालान किया गया साथ ही 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ सौम्या पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान समय समय पर परिवहन विभाग की ओर से चलाया जाएगा।

सख्त तेवर में दिखी एआरटीओ, काटा 80 गाड़ियों का चालान

गाजीपुर। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में पूरे प्रदेश में विशेष चेकिंग अभियान 11 से 14 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे यात्री वाहनों पर अंकुश लगाए जाने हेतु जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ सौम्या पांडे के द्वारा 11 से 14 अगस्त तक कुल 80 गाड़ियों का चालान किया गया साथ ही 6 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ सौम्या पांडे ने बताया कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान समय समय पर परिवहन विभाग की ओर से चलाया जाएगा।

स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में विजेता बच्चों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र

गाजीपुर। रविवार को DYSA Ghazipur की टीम द्वारा District Yogasana Sports Championship का आयोजन महुआबाग स्थित कान्हा हवेली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के 13 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों की 6 कैटेगरी बना कर प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल की भूमिका मऊ, बलिया, आजमगढ, चन्दौली और वाराणसी से आये 10 एग्जामिनरों ने निभाई। प्रत्येक कैटेगरी में विजेता के 3 बच्चों को Gold, Silver, Bronze मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 18 बच्चों को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.आनन्द सिंह, विशिष्ट अतिथि माधव कृष्ण, अमरनाथ तिवारी, संजीव गुप्ता, श्री प्रकाश केशरी, प्रमोद गुप्ता, विजय वर्मा, राजेश सिंह, प्रियंका दूबे और अरविन्द दूबे रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डी पी सिंह और विक्रम सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में DYSA Ghazipur टीम के संरक्षक डॉक्टर डी.पी.सिंह, अक्षय दूबे, अजय सर्राफ, अध्यक्ष विशाल चौरसिया, सचिव दुर्गा दत्त चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष बलराम ओझा, उपाध्यक्ष विजय सिंह, संयुक्त सचिव सूर्यकान्त तिवारी, कार्यक्रम संयोजक सुधीर केशरी, सदस्य विक्रम सिंह, हर्ष सिंह, अर्चना जायसवाल, उमेश पाण्डेय शामिल रहे।

लिया शपथ, किया शहीदों को नमन

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विकासखंड के स्टेशन रोड स्थित भारद्वाज भवन में शनिवार को पंच प्रण की प्रतिज्ञा दिलाई एवं संगोष्ठी कराई गई। जिसमें सभी युवाओं ने माटी का नमन और वीरों का वंदन पर अपनी बात रखी। प्रदीप कुमार ने कहा की आज जो आजादी मिली है उसके लिए न जाने कितने वीर शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगा दी उन शहीदों को नमन करते हैं। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बात रखी। कार्यक्रम मे सभी का स्वागत और सबका धन्यवाद ज्ञापन खुशबू वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन रामबचन राजभर ने किया।

Uttar Pradesh Fast News