16 परिवारों के लिए मसीहा बने एमएलसी चंचल

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से जिले के 16 पीड़ित परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कराई है। इन पीड़ित परिवारों में एक परिवार बलिया जिले का भी है। जिले के सातों विधानसभा से आये इन सभी पीड़ित परिवारो ने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री और एमएलसी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इन परिवारों में बलिया जिले की धर्मशीला को 85000, सादात के राजेश नारायण मिश्रा को 250000, कउड़ा जखनिया की उर्मिला देवी को 150000, टाड़ीघाट की शारदा सिंह को 100000, डुहिया टाड़ीघाट की सत्यभामा को 35000, तराव सैदपुर के आलोक को 250000, मधुबन की शीला देवी को 150000, उचौरी के दीपक चौहान को 200000, अधियारा की अनीता को 125000, पुरैना की हिरामुनी को 300000, कलौता के उपेंद्र मौर्य को 271000, जखनिया की सुमन तिवारी को 150000, दिलदारनगर के कमलेश प्रजापति को 250000, देवकठिया के जयमंगल प्रजापति को 75000, कस्तुवा की शशिकला प्रजापति को 100000 और शहबाजपुर के विजय को 35000 मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। एमएलसी ने सभी पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

घरों में केवल घर के सदस्य ही रहेंगे, रिश्तेदार या बाहरी व्यक्ति नही


गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने विधानसभा जंगीपुर के नगर पालिका जंगीपुर में जंगीपुर थाना में लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ मगंलवार को बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव में लड़ रहे है वे निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करे। चुनाव के दौरान ढाई लाख ही प्रत्याशी खर्च कर सकता है, उससे ज्यादा खर्च नही करेगा। कहा कि कही पर शिकायत ज्यादा पैसे खर्च करने पर जाती है तो तत्काल कार्यवाही की जायेगाी। उन्होने उपस्थित प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि कोई भी प्रत्याशी न ही शराब व साड़ी एवं वोट देने के नाम पर धन का लालच देता है तो ऐसी दशा में सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि चुनाव पड़ने वाले स्थलो पर 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नही रहेगा, न ही मोबाईल फोन और न ही तरल पदार्थ लेकर मतदान स्थल तक जायेगा।

चुनाव स्थल के आस पास घरो में केवल घर के सदस्य ही रहेगे। कोई बाहरी व्यक्त एवं रिस्तेदार नही रहेगा, वोट डालने वाले व्यक्ति अपना ओरिजनल आधार कार्ड एवं निर्वाचन कार्ड ही लेकर जायेगे। किसी अन्य व्यक्ति का आधार नही लेकर जायेगे। ऐसे दशा में किसी भी तरह का फर्जी पाये जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं पंचायत एवं जनपद वासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना नही देगे। ऐसी स्थिति में गलत सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुचकर निस्तारण करायी जाय। किसी भी प्रकार की समस्या पर कन्ट्रोल रूम नम्बर -0548-2221303, 2226100 एवं मोबाईल नम्बर-9555050448 तत्काल सूचना प्राप्त करा सकते है। उन्होने वोटरो से अपील किया कि 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं शहरी, क्षेत्राधिकारी जंगीपुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित


गाजीपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2022-23 में जनपद गाजीपुर को आवंटित 184 सीटों के सापेक्ष शत-प्रतिशत परिषदीय बच्चों ने सफलता प्राप्त कर जनपद के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उक्त परीक्षा में सफल हुए समस्त परिषदीय बच्चों को कलेक्टेट कार्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया। उक्त परीक्षा में शाइना खान उ०प्रा०वि० शक्करपुर मु०बाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। विकास खंडवार प्रदर्शन में शिक्षा क्षेत्र सैदपुर, मु०बाद एवं देवकली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में सफल हुए समस्त छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले बच्चो को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा से बच्चो में आत्मविश्वास का सृजन होता है एवं भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने सफल विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को शुभकामनाएं देते हुए यह कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करता है जिससे उनके भविष्य को सफल बनाने में अहम् भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा भी बच्चों को सम्मानित किया गया।

प्रत्याशियों को डीएम और एसपी ने दिया निर्देश


गाजीपुर। नगरीय निकाय चुनाव को सकुशल निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने सोमवार को नगर पालिका दिलदारनगर में लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। बैठक में आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है वे निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करेगे और धन का खर्च एक दिन में जितनी लिमिट है उतना ही खर्च करेगे, उससे ज्यादा खर्च नही करेगे, न ही अगले दिन खर्च किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त नगर पालिका एवं पंचायत एवं जनपद वासियों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की गलत सूचना नही देगे। ऐसी स्थिति में गलत सूचना फैलाने एवं देने वालो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत दर्ज कराता है या फोन के माध्यम से सूचना देता है तो तत्काल मौके पर पहुचकर निस्तारण करायी जाय। किसी भी प्रकार की समस्या पर कन्ट्रोल रूम नम्बर -0548-2221303, 2226100 एवं मोबाईल नम्बर-9555050448 तत्काल सूचना प्राप्त करा सकते है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका दिलदारनगर में रूट मार्च कर आमजनमान से मुलाकात की और उनसे चुनाव का हाल जाना और पूछा की चुनाव में किसी प्रकार की गड़बडी तो नही हो रही है। इसपर आमजन ने संतोष जनक बताया। इस दौरान उन्होने वोटरो से अपील किया कि 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। वोटर अपने सुविधानुसार किसी भी समय निर्धारित अवधि के अन्दर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ दिलदारनगर के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी अविनाश जायसवाल उर्फ नेपाली सहित अन्य प्रत्याशी उपस्थित रहें।

नगर में विकास के लिए भाजपा की विजय बहुत जरूरी:सपना सिंह

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव 2023 के मद्देनजर भाजपा नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार देर शाम अग्रसेन मैरिज हाल परसपुरा मे समपन्न हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि नगरों के विकास के लिए भाजपा कि विजय चुनावों मे बहुत जरूरी है। नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं कि है यह बात बताते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि, स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि सुशासन व्यवस्था के साथ साथ भय, भुख, भ्रष्टाचार के उन्मूलन मे भाजपा सरकारों ने लगातार काम किया है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि विकास के अधुरे कार्यों को पुर्ण करना तथा देश प्रदेश कि सरकारों के कार्य योजना के निहितार्थ समर्पित होकर विकास और विश्वास के साथ गाजीपुर को आदर्श नगरपालिका बनाना मेरी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनिल गुप्ता तथा संचालन रासबिहारी राय ने किया। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय, विनोद अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, लालसा भारद्वाज, कादिर राईनी, विशाल चौरसिया, हरेन्द्र यादव, श्रीप्रकाश केशरी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, अमरनाथ दूबे, जयसूर्य भट्ट, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, सुशील वर्मा, समरेंद्र सिंह और अजय राय दारा सहित अन्य उपस्थित रहे।

सपा विधायक के सामने शरीफ राईनी ने किया घोषणा, कहा…..

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की एक पत्रकार वार्ता महुवाबाग स्थित कान्हा पैलेस में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस पत्रकार वार्ता में कल अपना नामांकन पत्र वापस लेने वाले शरीफ राईनी ने समाजवादी पार्टी के सदर विधायक जै किशन साहू और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को देने की घोषणा किया। शरीफ राईनी ने पत्रकार बन्धुओं से रूबरू होते हुए कहा कि देश और प्रदेश पर हुकूमत कर रही साम्प्रदायिक एवं फासिस्टवादी ताकतों के खिलाफ इस नगरपालिका परिषद गाजीपुर के चुनाव में हमने अपना समर्थन समाजवादी पार्टी को दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रसंशा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में वही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो सभी को एक साथ लेकर चलने का मुद्दा रखते हैं।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और विधायक जै किशन साहू ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शरीफ राईनी के समर्थन से समाजवादी पार्टी इस चुनाव में अपना परचम फहराने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा उनके समर्थन से समाजवादी पार्टी को काफी मजबूती मिली है। और नगर में एक नई बयार बह निकली है। इस नगर के गरीब तबकों के चेहरे पर उनके समर्थन से खुशी देखने को मिल रही है और इसके साथ साथ विरोधी दलों में बेचैनी भी बढ़ी है। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव, जिला सचिव आमिर अली, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, गोल्डन राईनी, लड्डन भाई, डॉ समीर सिंह, अतीक अहमद राईनी, दिनेश यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, गुड्डू यादव, शेर अली राईनी, पप्पू गाजी आदि उपस्थित थे।

डीएम और एसपी पहुंचे ईदगाह, दिया निर्देश

गाजीपुर। ईद-उल-फितर को लेकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बना रहे उसके दृष्टिगत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के साथ शुक्रवार को शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज स्थल से रूट मार्च शूरू किया। जो मिश्र बाजार होते हुए लाल दरवाजा, कपूरपुर, एम.एस.इंटर कॉलेज नवाबगंज, मार्किंग गंज, चितनाथ घाट, स्ट्रीमर घाट, टाउन हॉल, प्रकाश टॉकीज, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार जाकर खत्म हुआ। भ्रमण के उपरान्त जिलाधिकारी ने मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सख्त हिदायत दी की किसी भी स्थल पर गंदगी उत्पन्न न हो एवं साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखे।

अन्यथा की स्थिति में समस्या आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। पुलिस विभाग को त्यौहारों के अवसर पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए यथा स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नियमित रूप से जलापूर्ति तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 क्षेत्राधिकारी शहर, अधि0अभियन्ता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी रहे।

ईद को लेकर डीएम-एसपी का निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आयोजित आगामी ईद, अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती मनाये जाने के सम्बन्ध मे बैठक किया गया। बैठक मे जिलाधिकारी ने जनपद के सभी ईदगाह पर आने-जाने के लिए रास्तो की साफ-सफाई किये जाने के सम्बन्ध में समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। ईदगाह के आसपास पोस्टर बैनर आदि नहीं लगना चाहिये सभी पुलिस अधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति बैनर एवं पोस्टर लगाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। कहा कि जहॉ नवाज पढ़ी जायेगी, वहॉ पर कोई पशु आदि नहीं आने पाये। बैठक मे उपस्थित पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि आखिरी अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ईद के त्यौहार के दृष्टिगत पिछले पीस कमेटी की बैठक में चर्चा की गयी थी, जिसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। जनपद में लगभग 550 स्थानो पर ईद की नमाज एवं अलविदा की नवाज पढ़ी जायेगी। अलविदा की नमाज दोपहर 1.30 बजे पढ़ी जायेगी एवं ईद की नमाज सुबह पढ़ी जायेगी। वर्तमान समय में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी नई परम्मपरा की शुरूआत न होने पाये साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि सड़क या सार्वजनिक स्थान पर नमाज नही पढ़ी जाये। आवागमन के रास्ते को अवरूद्ध न किया जाये।

प्रतिबन्धित जानवर आने से ईद की नमाज बाधित हो सकती है। जहॉ पर सुअर पाले जाते है उनके पालको से बाण्ड भरवा लिया जाये अगर उनके पास प्रतिबन्धित पशु है तो वे बाड़े में रखे। लेखपाल व पुलिस के माध्यम से उस पर कड़ी निगरानी रखी जाये। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी व समस्त क्षेत्राधिकारी स्वयं थाने पर बैठक कर सभी से बात कर ले। जो गाईडलाईन है उसका पालन सुनिश्चित किया जाये। नमाज मस्जिद के अन्दर ही पढ़ी जाये। सड़क व सार्वजनिक स्थान पर नमाज न पढ़ी जाये। यातायात अवरूद्ध न हो इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। जनपद मे धारा 144 लगा हुआ है। शहरी क्षेत्र मे नगर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत साफ-सफाई विशेष रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पानी का टैंकर, चूना का छिड़काव किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद मे बिजली की व्यवस्था निरन्तर बनाये रखने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया कि सभी जे0ई0 एवं एस0डी0ओ0 सम्बन्धित एस0डी0एम0 को इस सम्बन्ध में रिपोर्ट करेंगे। सभी पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेट्रोलिंग करते रहे तथा एल0आई0यू0 से रिपोर्ट लेकर कार्यवाही करें। पानी की व्यवस्था ठीक किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि कोई भी हैण्ड पम्प खराब नही रहना चाहिए। इस सम्बन्ध में जल निगम एवं बी0डी0ओ0 से प्रमाण पत्र लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को ईद, परशुराम जयन्ती एवं अक्षय तृतीया के त्यौहार को शान्तिपूर्ण भाई चारे के साथ मनाये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, अपर जिलाधिसकारी भू-राजस्व, एस0पी0 सिटी, एस0 पी0 ग्रामीण समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

पीएनबी बैंक के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मनाया 78वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाईज एसोसिएशन के 78वाँ स्थापना दिवस पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन (यूपी) के सदस्यों ने जिलामंत्री कमलेश सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को वृद्धाश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन में वृद्धजनों के बीच फल व मिष्ठान वितरण कर एआईबीईए के स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब नैशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन(यूपी) के सहायक महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षों में सार्वजनिक बैंकों पर वर्तमान सरकार द्वारा जो आक्रमण हो रहे हैं और इन बैंकों का निजीकरण का प्रयास चल रहा है, उससे हम सभी अवगत हैं।

ऐसे चुनौतीपूर्ण काल में एआईबीईए के महामंत्री कॉमरेड वेंकटचलम व उपाध्यक्ष कॉमरेड एम.एम राय के नेतृत्व में जिस बहादुरी से सरकार के दमनकारी नीतियों का मुक़ाबला किया है और सरकार के निजीकरण के प्रयास का प्रतिरोध किया है वह सराहनीय है। कोरोना के समय जिस तरह से देश के समस्त बैंक कर्मचारियों ने अभाव ग्रस्त व गरीब जनता के मध्य जाकर भोजन, मास्क, सेनेटाइजर एवं अन्य समानों का वितरण किया उससे जनता के मध्य बहुत अच्छा संदेश गया और इन कदमों ने एआईबीईए के सामाजिक दायित्व और जनता के प्रति संवेदना को परिलक्षित किया।

सार्वजनिक क्षेत्रों की रक्षा करना, बैंकों को निजीकरण से बचाना, सरकार के श्रम विरोधी नीतियों के विरुद्ध प्रतिरोध, बैंको में स्थाई नियूक्तियों की दर को बढ़ाना, आउटसोर्सिंग को रोकना व बैंक एवं बैक के ग्राहकों के हितों की रक्षा इत्यादि करना एआइबीईए की पहली प्राथमिकता है। संविधान की रक्षा, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद एवं सामाजिक न्याय, देश को आत्मनिर्भर बनाना एआईबीईए का मूल मंत्र है। एआईबीईए एक गैर राजनीतिक ट्रेड यूनियन है जो किसी दल से जुड़ा नहीं है। इसके विस्तार का भी यही प्रमुख कारण है। इस मौके पर सत्येन्द्र गुप्ता, कमलेश सिंह, अशोक सिंह, तैय्यब आजम, शुभम सिंह, कृष्णदेव सिंह, रीना सिंह, संगीत कुमारी, अविनाश चौधरी, अनुराग गौतम, शैलेंद्र भारती, अरुण गौतम, कृष्णकांत, राहुल पुष्कर, पप्पू रावत, सिंहासन आदि लोग उपस्थित रहे।

सपा के समर्थन में उतरे शरीफ राईनी, लिया पर्चा वापस

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव में पर्चा वापसी के दिन गुरूवार को नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी शरीफ राईनी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि शरीफ राईनी बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वह लगातार पांच बार बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे हैं। इस बार बहुजन समाज पार्टी ने उनके स्थान पर सुभाष चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले से क्षुब्ध होकर उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया था। जिसको वापस लेने के लिए सदर एसडीएम के कार्यालय में शरीफ जिला सचिव आमिर अली सहित अन्य सपा नेता के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगरपालिका गाजीपुर में भाजपा के वर्चस्व, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रहा हूं। कहा कि पूरा प्रदेश भाजपा की तानाशाही नीतियों के चलते खौफ के साये में है। समाजवादी पार्टी ही इस प्रदेश का भला कर सकती है। नाम वापसी के वक्त न्यायालय सदर एसडीएम के कक्ष में शरीफ राईनी के साथ उनके अधिवक्ता कैलाश, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और डॉ समीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News