गाजीपुर।भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0 सरकार रविंद्र जायसवाल द्वारा मिडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता कीं। प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भारत के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के सरदार/150 यूनिटी मार्च वी जयंती समारोह अभियान में जिले भर मे 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2025 तक रन फॉर यूनिटी तीन स्तरीय पदयात्रा व अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया की लोकसभा के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में 1 नवंबर से 25 नवंबर के बीच 8 किलोमीटर की पद यात्रा होगी। प्रत्येक जनपदों से पांच -पांच युवा प्रतिनिधि के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म भूमि करमसद पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद गाजीपुर में 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष के भाति इस वर्ष भी रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें स्थानीय स्तर के खिलाड़ी व युवा भारी संख्या मे शामिल होंगे। इस अभियान में अखंड भारत से आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूरे अभियान में विद्यालय पार्क कॉलेज शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी डा. राकेश त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानुप्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा उपस्थित थे।
ग़ाज़ीपुर।कल देर रात अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की झांकी के भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, महिला संभाग की वरिष्ठ नेता और सहकारी बैंक जौनपुर की निदेशक डॉ अंजना श्रीवास्तव और महासभा के प्रदेश सचिव श्री कांत श्रीवास्तव को अंगम् वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने गाजीपुर की शोभायात्रा ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि गाजीपुर से प्रेरणा लेकर आज प्रदेश के लगभग साठ जिलों में भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकली रही है। झांकी में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह देखने के काबिल था। जिस तरह से जनपद के कोने-कोने से चित्रांश बन्धु तथा बहनें इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने आए थे यह हमारे समाज और संगठन को उत्साहित करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम नमक रोटी खा लेंगे मगर अपने महापुरुषों के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने पुरखों का सम्मान नहीं करता उसका वजूद स्वयं समाप्त हो जाता है। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप डॉ अंजना श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव,श्रीकांत श्रीवास्तव, अरूण कुमार श्रीवास्तव चुन्नू, दीनानाथ श्रीवास्तव,केशव श्रीवास्तव,प्रभात श्रीवास्तव ,विभोर श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,शैल श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव,अल्का श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव अमृता श्रीवास्तव , प्रियंका श्रीवास्तव, अरूण सहाय,विवेक श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव राजन ,गौरव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस सम्मान समारोह का संचालन मोहन लाल श्रीवास्तव ने और संयोजक विपिन श्रीवास्तव डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज:डा.इन्द्रसेन श्रीवास्तव
कलम हमारी ताकत:अरूण कुमार श्रीवास्तव
गाज़ीपुर। 23अक्टूबर को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती एवं पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से हाथी घोड़े और ध्वज पताकाओं से सुसज्जित भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। जो चित्रगुप्त मंदिर के निकट नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त एवं भारत माता की झांकी के साथ साथ कायस्थ समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद,शहीद खुदीराम बोस, डॉ सुभाष चंद्र बोस,लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी, महादेवी वर्मा, गोपाल दास नीरज,फिराक गोरखपुरी, डॉ सम्पूर्णानंद, डॉ हरिवंश राय बच्चन, आदि तमाम महापुरुषों की झांकी शामिल थी। इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। जगह जगह महिलाओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त की झांकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती की । शोभायात्रा को देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। जगह जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रगुप्त एवं जय चित्रांश का झंडा लेकर आगे आगे आतिशबाजी करते हुए चित्रगुप्त भगवान की जय ,जय चित्रांश तथा कायस्थ एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे । इस शोभायात्रा में महिला संभाग की जिलाध्यक्ष डॉ पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। इस शोभायात्रा में शामिल बतौर मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुल्क को बेहतर और समृद्ध बनाने में हमारे समाज ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया है। यह समाज देश के लिए मरने और जीने वाला है। हमें विरासत में मिले अपने समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा जितना गौरवशाली इतिहास हमारे समाज का है शायद ही किसी समाज का हो । उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ सुभाष चंद्र बोस,शहीद खुदीराम बोस, डॉ राजेन्द्र बाबू, लालबहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ सम्पूर्णानंद, मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी ,महान वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर,विश्व विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, आदि तमाम महापुरुषों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे समाज के महापुरुष पूरे देश के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा हमारे समाज की उपेक्षा समझ से परे है। हमारा पढ़ा लिखा समाज राजनीतिक दलों को क्यूं नहीं पसंद यह अपने आप में एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से संगठित होकर सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होने में ही सबकी भलाई है। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कलम हमारी ताकत है। इसी के बल पर हम दुनिया में अपना इतिहास बनाने में सफल हुए हैं। इस शोभायात्रा में कायस्थ एकता फाउंडेशन के साथ साथ जनपद में काम कर रही सभी कायस्थ संगठनों ने शामिल होकर अपनी समाज की एकजुटता का परिचय दिया। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से डा.अंजना श्रीवास्तव ,श्री कांत श्रीवास्तव,महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव,पप्पू लाल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,अल्का राज श्रीवास्तव ,अरूण सहाय,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नन्दिनी श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,मनीष श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन,निशा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव प्रेमी, मेघा श्रीवास्तव,डॉ सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस शोभायात्रा के संयोजक विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गाजीपुर।डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा संयुक्त रूप से जनपद के जमानियॉ तहसील के बलुआघाट व चक्का घाटा का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उन्होने विभिन्न घाटो को लेकर छोटे बडें घाटो पर चौकसी बरतने को कहा। छठ पूजा के स्थानो एवं घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, साथ ही घाटो पर लगाए गए नाविको एवं गोताखोरो का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करने का निर्देश दिया। उन्होने घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने निर्दश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाए, जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनाया जाए,गहरे पानी मे न जाए, घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपजिलाधिकारी, जमानियॉ, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानियॉ, नगर पालिका अध्यक्ष जमानियॉ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
ग्राम दिलशादपुर में हुआ वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
गाजीपुर। ब्लॉक बाराचवर क्षेत्र के ग्राम दिलशादपुर में हर साल की भाँति इस वर्ष भी भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित कुमार सिंह(AIIMS)उपस्थित रहे। जिन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
दंगल प्रतियोगिता में दूर-दराज़ के नामी पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधान पद के प्रत्याशी मिंटू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
गाँव के लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और परंपरागत खेलों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
गाजीपुर। दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं — जैसे मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी और तेल — भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके।
इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।
जेलर शेषनाथ यादव ने अपराध निरोधक समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति की पहल की प्रशंसा की और संदेश दिया कि दीपावली ध्वनि प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं।
गाजीपुर। दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर की ओर से जिला कारागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जेल में बंद बंदियों को स्वदेशी व मिट्टी से जुड़ी वस्तुएं — जैसे मिठाई, दीपक, बाती, मोमबत्ती, घी और तेल — भेंट कीं। समिति का उद्देश्य बंदी सुधार के साथ-साथ समाज में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने यह संदेश दिया कि लोग दीपावली में प्राकृतिक और मिट्टी से बनी वस्तुओं का उपयोग करें, अहंकार को त्यागें और मन से मन मिलाकर दीप जलाएं ताकि पर्व का सच्चा अर्थ साकार हो सके।
इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सहायक सचिव सुजीत कुमार सिंह, निशांत सिंह, सुनील सिंह और शेरशाह मौजूद रहे।
जेलर शेषनाथ यादव ने अपराध निरोधक समिति के कार्यों की सराहना करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। वहीं जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने समिति की पहल की प्रशंसा की और संदेश दिया कि दीपावली ध्वनि प्रदूषण रहित एवं सुरक्षित ढंग से मनाएं।
जो समय की कीमत नहीं समझता, समय उसकी कीमत नहीं समझता – डा. मंगला राय पूर्व डीजी
वार्षिक पत्रिका ‘कर्मभूमि’ का विमोचन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
गाज़ीपुर। पीजी कॉलेज मलिकपूरा एवं महर्षि विश्वामित्र कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “ग्रामीण भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के निर्माण में स्थानीय अभिभावकों का योगदान” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अभिभावकों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन से पूर्व, अतिथियों ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थित संस्थापक बाबू भगवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और सेमिनार हॉल में मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त महाविद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा के संरक्षकत्व एवं प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में संचालित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य डॉ. मंगला राय, पूर्व महानिदेशक, राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद और विशिष्ट अतिथियों क्रमशः प्रो. हरिकेश सिंह, पूर्व कुलपति, जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा, प्रो. राजशरण शाही, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व पारस नाथ राय प्रबंधक, शबरी महाविद्यालय सिखड़ी गाजीपुर एवं डॉ. हरि प्रसाद सिंह, संस्थापक प्रतिनिधि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का परिचय डॉ. पूजा साहू ने तथा “कर्मभूमि पत्रिका” विशेषांक तथा संगोष्ठी का बीज वक्तव्य वासुदेवन मणि त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात “कर्मभूमि” पत्रिका विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रधान संपादक प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह तथा संपादकीय सहयोगी प्रो. चन्द्र भान सिंह, डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार यादव, वासुदेवन मणि त्रिपाठी एवं डॉ. शिव प्रताप यादव के सहयोग से किया गया। अपने वक्तव्य में पारस नाथ राय ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तो प्रो. हरिकेश सिंह ने शिक्षा संस्थाओं के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका पर विचार व्यक्त करते हुए “कर्मभूमि” पत्रिका के विशेषांक तथा प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के कार्यों की सराहना की। प्रो. राजशरण शाही ने “शिक्षक, शिक्षा और सम्मान” विषय पर वक्तव्य देते हुए पारंपरिक गुरुकुल पद्धति एवं आधुनिक शिक्षण प्रणाली की तुलना प्रस्तुत की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मंगला राय ने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत और अनुशासन की सीख देते हुए कहा कि “जिसने समय की कीमत नहीं की, समय उसकी कीमत नहीं करता। शिक्षा कितनी भी महंगी हो, फिर भी वह सस्ती ही है।” उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के द्वारा शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज शिक्षा का निजीकरण बनाम सरकारीकरण उसी प्रकार की बहस है जैसी जैविक बनाम रासायनिक कृषि की। अध्यक्षीय संबोधन से पूर्व अतिथियों द्वारा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह ने शिक्षा में अभिभावकों के योगदान की महत्ता पर कहा कि ग्रामीण समाज की सक्रिय भागीदारी से ही शिक्षा संस्थान अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा की वकालत की। कार्यक्रम का सफल संचालन कल्चरल क्लब के संयोजक डॉ. सर्वेश पाण्डेय एवं डॉ. अंजली यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया।
डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगारंग प्रतियोगिता का आयोजन
गाज़ीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनिया में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ और आकर्षक दीये बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल परिसर दीपों की रोशनी और रंगों की छटा से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री आमिर अली ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल बच्चों की सृजनात्मक क्षमता को निखारती हैं, बल्कि उन्हें हमारी समृद्ध संस्कृति से भी जोड़ती हैं।विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और दीपावली की मंगलमयी कामनाएँ व्यक्त की।
गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प अभियान मे युवा शक्ति महोत्सव अंतर्गत सांसद विधायक खेल स्पर्धा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में शनिवार को जिला कार्यालय पर भाजपा की बैठक मे मुख्य अतिथि डा संगीता बलवंत ने कहा कि खेलों के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है। खेलो के माध्यम से जहां आपसी सहयोग और एकता के साथ समाज में सामंजस्य स्थापित होगा वही स्वस्थ व समृद्ध मस्तिष्क का निर्माण देश की प्रगति की संकल्पना को साकार करेगा।डा संगीता बलवंत ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा युवा भाग ले सके, इसके लिए रजिस्ट्रेशन ज्यादा से ज्यादा कराने का प्रयास किया जाए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि इस प्रति स्पर्धा में सिनियर व जूनियर दो वर्ग मे कुल 9 तरह के खेलो को शामिल किया गया है। जिसमें खो-खो, हाकी, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती,जुडो, फुटबॉल,बालीबाल जैसे महत्वपूर्ण और पुराने खेल शामिल हैं। जो ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, विधानसभा व जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।जिनमें भाग लेने के लिए युवाओं को जागरूक करना है।खेल स्पर्धा मे भाग लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम समाज के मजबूती व रचनात्मक रूप से जनता के साथ जुड़कर उसमें भाग लेने के उद्देश्य को पूरा करते है। कार्यक्रम संयोजक राजन प्रजापति ने विस्तार से खेल स्पर्धा के आयोजन पर विचार व्यक्त किए और कहा कि सदर विधानसभा का 14 नवंबर, बैठक को पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि डा. प्रदीप पाठक, दयाशंकर पांडेय, लालसा भारद्वाज, श्यामराज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला, विष्णु प्रताप सिंह, शैलेश कुमार, गुलाम कादिर राइनी, मनोज बिंद , दिलीप गुप्ता, काशी चौहान , आलोक शर्मा, धनेश्वर बिंद, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।