छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के बारे में किया गया जागरूक

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित ‘‘संकल्प‘‘ हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ’ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात एवं प्राइमरी विद्यालय नवापुरा में छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम पर कार्यक्रम कर जानकारी प्रदान की गई । पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत- बाल सभा, बाल विवाह, बाल यौन शोषण की रोकथाम, एवं बच्चों के अधिकार पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें संक्षेप में, बाल सभाएँ न केवल बच्चों को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैं, बल्कि समुदायों में बाल संरक्षण के प्रति एक मजबूत और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं, जो बाल विवाह और बाल शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है के बारे में जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बाल कल्याण समिति एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापिकाए जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य मौजूद रहे।

गाजीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत!

गाजीपुर।पुलिस की पिटाई से बीजेपी के एक कार्यकर्त्ता की मौत का मामला सामने आया है।गाजीपुर में थाने में पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान घायल बीजेपी कार्यकर्ता की मौत के बाद लोगों में रोष बना है।मामला नोनहरा थाने में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का है।गाजीपुर के नोनहरा थाने में 9 सितम्बर को बीजेपी कार्यकर्त्ता धरना दे रहे थे।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीजेपी कार्यकर्त्ता थाना परिसर में धरना दे रहे थे।आरोप है कि 9 सितम्बर की आधी रात को थाने में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।आरोप है पुलिस ने थाने में लाइट बंद कर प्रदर्शनकारियों की बर्बर पिटाई की।पुलिस के लाठीचार्ज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।पुलिस की पिटाई से कई बीजेपी कार्यकर्त्ता घायल हुए थे।जिसमे आज एक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम उपाध्याय की मौत हो गयी।लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की पिटाई बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम गम्भीर रूप से घायल हुआ था,और आज अपने घर मे उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद उसके गांव रुकन्दीपुर में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।मृतक बीजेपी कार्यकर्त्ता सियाराम दिव्यांग था,और बताया जा रहा है पुलिस के लाठीचार्ज के दौरान वो भाग नही पाया और जमीन पर गिर पड़ा,जिसके बाद पुकिस वालों ने उसकी निर्ममता से पिटाई की।किसी तरह वो अपने घर पहुंचा।घर पर ही उसका इलाज चल रहा था।लेकिन आज सुबह उसने दम तोड़ दिया।बीजेपी कार्यकर्त्ता की मौत के बाद बीजेपी कार्यकर्त्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।जबकि मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है।लोग दोषी पुलिस वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि 9 सितंबर को थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर में एक प्रकरण संज्ञान में आया था, जिसमें दो पक्षों (प्रधान पक्ष एवं पूर्व प्रधान पक्ष) के मध्य बिजली का खम्भा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके पश्चात 01 पक्ष के लगभग 20-25 लोग थाने पर आकर बैठ गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार समझाने- बुझाने का प्रयास किया गया कि आप सभी चले जाए, क्योकिं यह प्रकरण दूसरे विभाग से संबंधित है। पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे विभाग से सम्पर्क भी किया गया। परन्तु थाने में उपस्थित लोग समझाने के बाद भी वहाँ से नहीं हटे। रात में अचानक बिजली कट जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई, थाने में उपस्थित लोगों को तत्काल वहाँ से जाने के लिए कहा गया, इसके पश्चात् सभी लोग वहाँ से चले गये। किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं हुई। तत्पश्चात दिनांक 11.09.2025 को एक सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और इस तरह के आरोप लगाये गये कि उसी दिन चोट लग जाने के कारण उस व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है। उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी तथ्य आयेंगे उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

नीट यूजी में फर्जीवाड़ा: 9 के खिलाफ कार्यवाही

गाजीपुर। यूपी नीट यू0जी0 काउंसलिंग 2025 के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के आश्रित उप श्रेणी के अन्तर्गत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत फर्जी प्रमाण पत्र पर विधिक कार्यवाही किया गया। तहसीलदार सदर के तहरीर पर सदर कोतवाली मे जनपद के कुल 09 अभ्यर्थियो के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही हेतु पत्राचार किया गया। जिसमे पंकज कुमार पुत्र कमलेश कुमार, सुमन संगम पुत्री विद्यानन्द यादव, मधुमिता कुमार पुत्री मिथलेश पाण्डेय, चंदन कुमार पुत्र लालबाबु सिंह,तान्या पुत्री सदन मोहन,अमित राज पुत्र संजय कुमार,अंकित आनन्द पुत्र संजय कुमार सभी निवासी गोराबाजार पोस्ट पीरनगर एंव आराधना सक्सेना पुत्री दिनेश सक्सेना एंव मयंक कुमार पुत्र रविशंकर  मालगोदाम रोड पो0 मुख्य डाकघर  निवासी है। यूपी नीट यू0जी0 काउंसलिंग  2025  मे शामिल हुए अभ्यर्थियों जिनके द्वारा लगाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र की जॉच हेतु महानिदेशक चिकित्सा एवं प्रशिक्षण लखनऊ द्वारा जॉच की अपेक्षा की गयी थी। इस क्रम मे प्रमाण पत्रो की प्रारम्भिक जॉच अपर जिलाधिकारी वि0रा0/प्रभारी अधिकारी प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट गाजीपुर से कराई गई। जॉच के दौरान अभ्यर्थियो का प्रमाण पत्र कार्यालय अभिलेख से मिलान करने पर उक्त प्रमाण पत्र इस कार्यालय से जारी नही होना पाया गया। अभ्यर्थियों द्वारा प्रयोग मे लाए गए प्रमाण पत्र मे काफी भिन्नता पाई गई। न्याय सहायक अधिकारी गाजीपुर ने जॉच कर बताया कि उक्त प्रमाण पत्र यहां से निर्गत नही हुए है।राजस्व सहायक कलेक्ट्रेट गाजीपुर की रिपोर्ट के अनुसार उक्त प्रमाण पत्रों का नम्बर उनके डाकबही से जारी नही होना पाया गया।  

निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश

गाजीपुर। विकास भवन सभागार में  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता मे स्वछता समिति की जनपद के समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, आवेदन किए गए व्यक्तिगत शौचालय शौचालय के लाभार्थियों के पात्रता का सत्यापन, रिट्रोफिटिंग, ओडीएफ प्लस वेरीफिकेशन एवं ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर विकास खण्ड सदर में निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र पर विकास खण्ड देवकली, करंडा के सभी ग्राम पंचायत में एकत्रित प्लास्टिक पहुंचाया जाए, जिससे प्लास्टिक का निस्तारण किया जा सके तथा पंचायत पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अंतर्गत आवंटित क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष खर्चा एवं कार्यों की समीक्षा तथा आर. जे.एस.ए अंत्येष्टि स्थल तथा सीएससी आदि की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को समय पूर्ण किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सीडीओ ने एडीपीओ को निर्देशित किया की बैठक के एजेंडा के अनुसार अपने-अपने विकासखंड की शत प्रतिशत प्रगति करना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय क्रियाशील कराए एवं पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खुले रहेगे, जिससे की जनमानस को सुविधा मिले। निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय के अधूरे कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। समयाअवधि में कार्यो को पूरा न करने की दशा में सचिव प्रधान पर विधिक कार्यवाही किया जाए। बैठक में ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

सीडीओ ने जिला आयुष समिति की बैठक,हुई समीक्षा

गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेशानुसार मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला आयुष समिति के खाते में उपलब्ध धनराशि एवं बजट मांग पत्र, जनपद में चल रहे पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम (कारुण्य प्रशामक सेवा), जनपद में संचालित समस्त आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर व योग वेलनेस सेन्टर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों के कार्यों की समीक्षा हुई।जिला आयुष समिति के द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आयुष समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. जयन्त कुमार, सह-कार्यकारी अधिकारी डा. अच्छेलाल, प्राचार्य प्रो० डा. राजेन्द्र राजपूत, जिला कार्यकम प्रबंधक (आयुष), समस्त आयुष समिति के सदस्यगण एवं आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर एवं योग वेलनेस सेन्टर के प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं योग प्रशिक्षक, तथा नीमा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,दी श्रद्धांजलि

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव,दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव आज गाजीपुर पहुंचे।जहां उन्होंने कई राजनैतिक मुद्दों पर बयान दिया।मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नेपाल के हालात पर कहाकि देश के आसपास शांति बनी रहनी चाहिए।पड़ोसी देश मे शांति रहेगी तो हम लोग भी सुकून से रहेंगे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि भारत सरकार और जिम्मेदार लोग इन चीजों पर अध्ययन कर रहे होंगे।धर्मेंद्र यादव ने ट्रम्प और पीएम मोदी की दोस्ती पर बोलते हुए कहाकि व्यक्तिगत दोस्ती का लाभ 140 करोड़ देशवासियों को भी मिलना चाहिए।उन्होंने कहाकि ट्रम्प पहले भी दोस्ती की बात करते रहे और टैरिफ लगा दिया।इतना टैरिफ लगा दिया कि कई व्यापार चौपट हुए-धर्मेंद्र यादव ने निर्वाचन आयोग और वोटर लिस्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए कहाकि ये वोट चोरी करना चाहते है इसलिए भूमिका बना रहे।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि निर्वाचन आयोग किसी सरकार की कठपुतली न बने।जब कभी कोई जांचे होंगी तो सरकारे भी नही बचायेगी।धर्मेंद्र यादव ने दावा किया कि विपक्ष पूरी मजबूती के साथ एकजुट है।जबकि सरकार उहापोह में फंस चुकी है,ये एक कमजोर सरकार है।धर्मेंद्र यादव ने कहाकि ये मजबूर और बैसाखियों की सरकार है।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर गाजीपुर पहुंचे थे।गाजीपुर के धामूपुर गांव में वीर अब्दुल हमीद का 60 वां शहादत दिवस मनाया गया।सपा सांसद धर्मेद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंच कर परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी।

विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर छात्राओं के बीच हुआ संगोष्ठी का आयोजन

गाजीपुर। बुधवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग के मनोविज्ञान विभाग में ‘विश्व आत्महत्या निवारण दिवस’ के अवसर पर एक लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसके माध्यम से दुनिया भर में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति और उसके निवारण के विविध पक्षों पर छात्राओं के मध्य चर्चा की गई। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ शिव कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या निवारण संघ द्वारा 10 सितंबर 2003 से यह दिवस मनाया जा रहा है ताकि लोगों में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या निवारण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाई जा सके।

विश्व में प्रतिवर्ष 8 लाख से अधिक लोग आत्महत्या के कारण मृत्यु को प्राप्त होते हैं। जबकि दक्षिण एशिया में प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक लोग आत्महत्या का शिकार होते हैं। आत्महत्या एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती है जो किसी भी बीमारी, युद्ध या आपदा से अधिक जनहानि का कारण है। वर्ष 2024 से 2026 तक के लिए इस दिवस की थीम है कि ‘आत्महत्या से जुड़े मिथक या आख्यानों को बदला जाए'(Change the Narrative on Suicide) ताकि लोग खुलकर बातें करें। अर्थात आत्महत्या के बारे में ‘चुप्पी तोडे, खुलकर बोले’ और हम ऐसा परिवेश तैयार करें जिससे कि आत्महत्या या इससे जुड़े विचारों को समाज में या परिवार में छिपाने तथा इसे कलंक मानने के स्थान पर ऐसी संस्कृति विकसित हों कि लोग खुलकर इस पर चर्चा करें।


इस अवसर पर उपस्थित प्राचार्य डॉ अनिता कुमारी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्महत्या से जुड़ी घटनाओं और प्रवृत्तियों पर चुप्पी के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। लोग इस प्रवृत्ति से छुटकारा पाने के लिए मनोवैज्ञानिक या चिकित्सकीय सहायता नहीं प्राप्त करते हैं। यह इसलिए भी आवश्यक है कि आत्महत्या की प्रवृत्ति सभी उम्र, लिंग, क्षेत्र एवं पृष्ठभूमि के लोगों में पायी जाती है। इस अवसर पर पर मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं ने आत्महत्या से जुड़े विविध पक्षों पर अपने विचार प्रस्तुत किया। संजना पांडे ने युवाओं और छात्रों में आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चर्चा करते हुए बताया कि 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग में मृत्यु का तीसरा सबसे बड़ा कारण आत्महत्या है। युवा प्रायः निराशा, अवसाद या असफलता के चलते आत्मघाती कदम उठाते हैं।

श्रद्धा गुप्ता ने महिलाओं द्वारा की जाने वाली आत्महत्याओं के संदर्भ में कहा कि पुरुषों से अधिक महिलाएं आत्महत्या का प्रयास करती हैं। आत्महत्या के कर्म को कई बार छुपाया जाता है इस कारण आत्महत्या संबंधी सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। श्रेया वर्मा ने छात्राओं और विद्यार्थी समूह द्वारा छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आकर या अत्यधिक ऊंचा लक्ष्य रखने को आत्महत्या का कारण बताया। हुमैरा फातमा ने मित्र बनाने, प्यार बांटने और घर परिवार एवं मित्रों के साथ सुख-दुख शेयर करने की बातें की। समाजशास्त्री डॉ एखलाक खान ने आत्महत्या से जुड़े विभिन्न सामाजिक कारकों की ओर संकेत करते हुए सामाजिक संबंधों में गिरावट, सामाजिक अलगाव, अकेलापन को आत्महत्या का कारण बताया।

कार्यक्रम की आमंत्रित वक्ता डॉ पूजा साहू ने आत्महत्या निवारण के विभिन्न पक्षों पर खुलकर चर्चा किया तथा इन्होंने अपनी कविता के माध्यम से सकारात्मक सोच एवं सामाजिक संपर्क विकसित करने, आसपास के लोगों की सहायता करने, सामाजिक संबंध विकसित करने, अपनो से खुशी के साथ-साथ दुखों को भी साझा करने तथा अपने चेहरे के साथ-साथ अपनो ओचेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सदैव प्रयास करने की बात कही।


कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए मानसी अग्रवाल ने कहा कि आत्महत्या का दुष्प्रभाव मित्रों और पारिवारिक जनों पर सर्वाधिक पड़ता है। कार्यक्रम का संचालन आनंदी गुप्ता एवं संयोजन मनोविज्ञान परिषद द्वारा किया जिसमें माही प्रजापति, एल्मा, महक खान, अभिलाषा राय आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीडीओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में बुधवार को गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गयी, जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर आगामी एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी को तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों पर मानक के अनुरूप अद्यतन अभिलेख नहीं पाये जाने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे भूसा, हरा चारा एवं चोकर का फोटो/वीडियो मंगाकर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये।


बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, नोडल अधिकारी गोशाला राकेश कुमार गौतम, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

डीएम ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समिति के संयोजक जिला पूर्ति अधिकारी, द्वारा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों के समक्ष वर्तमान में प्रचलित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। जिला पूर्ति अधिकारी, के लॉगिन पर उपलब्ध संभावित अपात्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उनके स्तर 02.09.2025 को संभावित अपात्रों के जॉच हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। समस्त उपजिलाधिकारी संभावित अपात्रों के जाँच संबंधी बिन्दु को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में शामिल कर लें एवं जॉच हेतु निर्धारित समयावधि 30 सितम्बर, 2025 तक संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से जांच कार्यवाही पूर्ण करायें तथा अपात्रों को सूची से बाहर कराए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के सापेक्ष निर्मित होने वाले अन्नपूर्णा भवनों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस बिन्दु को भी साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शामिल कर लें एवं समस्त पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि उपजिलाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर मॉडल उचित दर दुकानों के निर्माण संबंधित समस्त कार्यवाही पूर्ण कराए। जिलाधिकारी द्वारा रिक्त उचित दर दुकानों के सापेक्ष अविलम्ब नई उचित दर दुकानों के चयन के निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों को दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया कि मृतक आश्रित कोटे के अन्तर्गत नियुक्त होने वाली 05 उचित दर दुकानों पर इसी माह में अन्तिम निर्णय ले लिया जाए। प्रवर्तन के विषय पर यह निर्देशित किया गया कि खाद्यान्न माफियाओं को चिन्हित करते हुए, उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि अभी तक लगभग 86.59 प्रतिशत कार्डधारकों / सदस्यों का ई-केवाईसी जनपद में पूर्ण हो चुका है। शेष परिवारों / सदस्यों द्वारा ई-केवाईसी में रूचि नहीं ली जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी / पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित करें कि वे लोग उचित दर दुकानों पर जाकर उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से अवशेष राशन कार्यों / सदस्यों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण कराए। यह भी निर्देशित किया गया कि माह मई, 2025 से अगस्त, 2025 के मध्य जारी नये कार्यों/यूनिटों का प्राथमिकता के आधार पर ई-केवाईसी कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उचित दर विक्रेताओं को नियमानुसार निर्धारित मात्रा पर कार्डधारकों में खाद्यान्न वितरण करने तथा उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में निःशुल्क वितरित किये जा रहे खाद्यान्न व अन्त्योदय कार्डधारक को निर्धारित मात्रा व मूल्य पर चीनी के वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियों एवं आपूर्ति स्टाफ को दिए गए। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, एवं समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

एनीमिया को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के द्वारा एनीमिया को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक

गाजीपुर।महिला कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में संकल्प, हब फॉर एंपावरमेंट आफ वूमेन योजना के अंतर्गत दिनांक 2.9.2025 से 12.9.2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।बुधवार को लूदर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज तुलसी सागर में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एनीमिया के कारण लक्षण बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान करना था जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय एनीमिया को ‘‘साइलेंट किलर‘‘ बताते हुए बताया कि यह रोग मुख्यतः आयरन की कमी से होता है और बच्चों किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है। उन्होंने एनीमिया के बचाव हेतु संतुलित आहार हरी पत्तेदार सब्जियां अंकुरित अनाज गुड डाले एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष बल दिया साथी आयरन फोलिक एसिड की गोलियां नियमित रूप से लेने और समय समय पर हीमोग्लोबिन की जांच करवाने की भी सलाह दी गई, एवं साथ ही कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण पर बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर 1090,1098, 181, 112, 102, 108 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, बाल कल्याण समिति, दत्त्तकग्रहण इकाई योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ‘‘सामान्य‘‘ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या मैडम एवं समस्त स्टाफ तथा कॉलेज की बच्चियां उपस्थित रहे।

Uttar Pradesh Fast News