अध्यापकों का वेतन रोकने का दिया आदेश

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की अध्यक्षता में नगर संसाधन केंद्र के सभागार में समस्त नगर क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालयों की बैठक हुई। इसमें बीएसए ने डीबीटी में बच्चों का आधार वेरिफिकेशन अत्यंत कम होने पर नाराजगी व्यक्त किया। जिन विद्यालयों पर आधार वेरिफिकेशन शून्य है, वहां के समस्त अध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
उन्होंने मिशन प्रेरणा, निपुण भारत, प्रेरणा तालिका को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत बच्चों को खाद्य पोषण भत्ता बांटने के लिए एवं प्रेरणा पर अपलोड करने के संबंध में निर्देश दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर आलोक यादव, एसआरजी प्रीति सिंह, एआरपी शीला सिंह, संकुल प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय, पीयूष कुमार श्रीवास्तव, अदनान अहमद, रहमान अंसारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.