38 लोगों पर एफआईआर दर्ज

गाजीपुर।शनिवार को विजिलेंस और विभागीय संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में मॉर्निंग रेड किया गया।बाईपास कनेक्शन जोड़कर बिजली जलाते पाए जाने पर 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।
उपखंड अधिकारी शहर शिवम राय तथा विजिलेंस इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार की अगवाई में नगर के पीरनगर, गोराबाजार, चेयरमैन गली, शास्त्री नगर, लंका जेल गेट एवं इसके आस पास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीधे विद्युत चोरी करते हुए 22 और मीटर से अलग केबल लगाकर विद्युत चोरी करते हुए 16 लोगों को पकड़ा गया। उपखंड अधिकारी शिवम राय ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी करते पाए जाने से 38 लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए रौजा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। बताया कि इसके अतिरिक्त 9 ई रिक्शा चालकों को बाईपास कर बैट्री चार्ज करते हुए पकड़ा। उन्हें दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देते हुए अपील किया गया कि टोटो को वैलिड संयोजन से चार्ज कर, अन्यथा कार्यवाही होगी। इस दौरान जो भी बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कार्यवाही तय है। उन्होंने कहा कि जो भी बड़े बकाएदार है, वह समय रहते बताया का भुगतान कर दें। ऐसा न करने की स्थिति में उनका कनेक्शन काटने के साथ ही अन्य विभागीय कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग टीम में विजिलेंस टीम के साथ समस्त विद्युत कर्मी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.