देश भक्ति भावना के साथ निकला तिरंगा यात्रा

नन्दगंज (गाजीपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा लगाने के अभियान के तहत मंगलवार को सौरम मोड़ से नन्दगंज भाजपा मण्डल के सैकड़ो कार्यकताओं ने मोटरसाइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शादियाबाद तिराहे से होते हुए फोरलेन, रामपुर बन्तरा तिराहा, नन्दगंज बाजार तथा बरहपुर होते हुए इन्दिरा बालिका स्कूल में लगे शहीद स्तम्भ पर पुष्प व माल्यापर्ण करने के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत होकर भारत माता की जय, बन्दे मातरम और इन्कलाब जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए पूरे नन्दगंज नगर का भ्रमण किया। जिस जिस रास्ते से तिरंगा यात्रा निकल रही थी।उस क्षेत्र की जनता में तिरंगा यात्रा के प्रति देश भक्ति की भावना देखने को मिल रही थी। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, सोमारू चौहान, एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव, भानू प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, सन्तोष जायसवाल, शिवप्रसाद सिंह, संजय चौरसिया, जगदीश चौहान, विनोद चौरसिया, रुद्रा पाण्डेय, पारस बिन्द, सोनू बिन्द, अजय विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, रामकुंवर, ओमप्रकाश चौहान, जय प्रकाश पाल, नंदलाल पाण्डेय आदि कार्यकताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.