महापुरुषों और बलिदानियों का है यह देश:चंचल

गाजीपुर।विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे शीर्ष संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गुरुवार को मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए कार्यों,उनकी एकात्म मानववाद की सोच तथा बलिदान को याद कर नत मस्तक नमन किया।इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि यह देश महापुरुषों तथा बलिदानियों का है। जिन्होंने समय-समय पर अपने कार्यों एवं सोच से समाज को जागृत तथा देश को मजबूत किया है।आज देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासी स्वतंत्रता संग्राम मे समर्पित होकर कार्य करने तथा समाज को मजबूती प्रदान कर देश की एकता अखंडता को अच्छुण रखा है।नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश प्रेम के नारे लगाए और कहा कि देश के क्रांतिकारी नवजवानों,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महापुरुषों के बलिदान ने हमे आजादी दिलाई हम उनके सम्मान मे सदैव नतमस्तक रहेंगे।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह,विनोद अग्रवाल,अभिनव सिंह छोटू,डा प्रदीप पाठक,गुलाम कादिर राइनी,शैलैश राम, सोमेश राय,साधना राय,विश्वप्रकाश अकेला,किरन सिंह,सीमा मिश्रा,विशाल चौरसिया,संतोष जायसवाल, सुनिता सिंह,हिमांशु सिंह,रूपक तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.