बृजेश पाठक और चंचल ने सपा पर साधा निशाना, कहा…….

गाजीपुर। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर इन दिनों पूरे प्रदेश में बीजेपी महासम्पर्क अभियान में जुटी हुई है। जिसके क्रम में लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को जखनिया विधानसभा के अलीपुर मदरा गांव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक जनसभा की और जनसभा के माध्यम से सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों को बतायी। उन्होंने बताया कि कैसे-कैसे लोग योजनाओं का लाभ पाकर आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं। बृजेश पाठक यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने जनपद में अपराधियों और माफियाओं पर भी जमकर बरसते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी गुंडे माफिया लुच्चे लफंगे थे उनके खिलाफ सरकार ने कार्रवाई किया। यहां पर ठेकेदारी में लूट होती थी। एक भी माफिया प्रदेश में खुलेआम घूमते हुए नहीं मिलेगा। लोग पहले कहते थे कि उत्तर प्रदेश नहीं सुधरेगा लेकिन आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है।


समाजवादी पार्टी की सरकार मे लगातार दंगे होते रहे लेकिन आज योगी सरकार के 6.5 साल के कार्यकाल में एक भी दंगे नहीं हुए। समाजवादी सरकार जब लोग गंगाजल चढाने के लिए जाते थे, तो उन्हें रोकने की कोशिश करती थी लेकिन आज जब कांवरिया जल लेकर निकलते हैं तो उन पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। जनसभा को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चँचल ने सम्बोधित करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष कार्यकाल में जिले में हुए विकास कार्यो और उपलब्धियों को लोगों को बताया। उन्होंने कहाकि डबल इंजन की सरकार ने गाजीपुर जिले की ही नही यूपी और देश की तस्वीर बदली है। कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यो से हर वर्ग को लाभ मिला है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है।बीजेपी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के गरीबो को सरकारी योजनाओं के जरिये लाभ पहुंचाया है। उन्होंने गाजीपुर की जनता को हर छोटी बड़ी समस्या में हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

जब भारतीय जनता पार्टी के लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए काम शुरू किया तब यही समाजवादी पार्टी के लोगों ने कारसेवकों पर गोलियां चलाने का काम किया था। मीडिया से बात करते हुए बृजेश पाठक केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर में ला एंड आर्डर मजबूत हुआ है जब गाजीपुर में 2024 का चुनाव होगा तो एक तरफा वोट कमल के फूल पर पड़ेगा। उन्होंने हीट स्ट्रोक बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार इसके लिए पूरी तरह से कमर कसकर खड़ी है। सभी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है। चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं और लगातार राउंड लेने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जहां पर भी पंखे और कूलर नहीं है वहां पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अघोषित विद्युत कटौती को भी तत्काल दुरुस्त करने की बात कही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.