

गाजीपुर। योगी सरकार ने मेघबरन सिंह स्टेडियम के विस्तारीकरण व सुंदरीकरण के पांच करोड़ रुपए दिया। यह जानकारी पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर गुरूवार को पत्रकार वार्ता में दी। योगी सरकार में मेघबरन सिंह स्टेडियम के नवीनीकरण व सुंदरीकरण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा गठित टीम ने मुल्याकंन एवं परीक्षण डीएम गाजीपुर के नेतृत्व में किया। इस स्टेडियम के सुंदरीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए अनुमानित लागत 4 कराड़ 87 लाख 68 हजार रुपया प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हुआ। जिसके क्रम में दो करोड़ 43 लाख रुपये की स्वीकृति निेर्गत करने का शासन ने आदेश दे दिया है। इसके लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह व उनके पुत्र अनिकेत सिंह ने सीएम योगी के प्रति आभार प्रकट किया है।

