गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने आस-पास के थाना क्षेत्रो में हुई चोरी में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से मोटरसाईकिल, मोटर, टुल्लू पम्प, तमंचा .315 बोर, जिन्दा कारतूस .315 बोर और नगद रूपए बरामद किया गया। मालूम हो कि बरेसर थाना पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम मलिकपुरा के एफसीआई गोदाम के पास से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बरेसर, कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद व थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई चार मोटर साइकिल, दो विद्युत मोटर, दो टुल्लू पम्प, ग्यारह हजार चार सौ रुपये नगद, दो तमंचा .315 बोर और दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिद्धार्थ पुत्र रामअशीष राम निवासी शाहमुहम्मदपुर थाना बरेसर, सौरभ राजभर पुत्र अमरेश राजभर निवासी सिरवल थाना नोनाहरा हाल पता ग्राम सिपाह थाना बरेसर और दुर्गेश राजभर पुत्र सुदामा राजभर निवासी सिपाह थाना बरेसर शामिल हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों पर जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में SHO राजेश त्रिपाठी थाना बरेसर और उप निरीक्षक विनोद यादव थाना बरेसर हैं।