लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

ग़ाज़ीपुर।जंगीपुर विधानसभा के विकास खण्ड सदर के शुभाखरपुर ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को विस्तार से योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश बदल रहा है,देश की व्यवस्था बदल रही है, लोगों में विकसित भारत का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सरकार लगातार समर्पित होकर कार्य कर रही है। राजनेताओं से जो जनता का विश्वास कम हो गया था या उठ गया था वह नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है।इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह,विधानसभा संयोजक मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, प्रो धर्मेन्द्र सिंह, सतीश राय,अभिनव सिंह, राजाराम कुशवाहा, संतोष सिंह, पुजारी तिवारी एवं बूथ अध्यक्ष राजेश यादव एवं अन्य संगठन की विशिष्ट जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.