चाकू मारकर छात्र की हत्या

चाकू मारकर छात्र की हत्या

गाजीपुर ।एक सनसनीखेज वारदात के तहत सनबीम स्कूल में एक छात्र की हत्या कर दी गई।मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज इलाके में स्थित सनबीम स्कूल का है।जहाँ 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा की स्कूल के ही एक छात्र ने झगड़े के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई।छात्रों को दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी की इस घटना में हमलावर छात्र समेत दो अन्य छात्र घायल हो गए।जिनका गाजीपुर मेडिकल कालेज के अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गाजीपुर के महराजगंज में स्थित सनबीम स्कूल में 10 वीं के छात्र आदित्य वर्मा और 9 वीं के छात्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।दोनों के बीच चल रहे विवाद में आज एक बार फिर दोनों के बीच स्कूल में ही झगड़ा हो गया।अरोप है कि झगड़े के दौरान छात्र चाकू से आदित्य पर हमला कर दिया।इस दौरान मौके पर मौजूद 9 वीं के छात्रों  ने बीच बचाव की कोशिश की।लेकिन चाकूबाजी में आदित्य की मौत हो गई। जबकि तीन छात्र स्कूल  घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।फिलहाल स्कूल में छात्र के मर्डर के इस घटना से लोग हैरान है।जबकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.