अध्यक्ष मुकेश कुमार पाण्डेय और उपाध्याक्ष बने विनोद कुमार पाण्डेय

अध्यक्ष बने मुकेश कुमार पाण्डेय उपाध्याक्ष विनोद कुमार पाण्डेय
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा संगठन के तत्वाधान में जनपद इकाई के पदाधिकारियो का चुनाव जिला पंचायत सभागार में मंगलवार के दिन किया गया। एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद पर आम सहमति न होने के कारण प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार पाण्डेय एवं संजय कुमार गुप्ता एवं महामंत्री पद के लिए अजमत अकरम एवं नीरज गुप्ता के चुनाव की कार्यकारिणी के माध्यम से सम्पन्न करायी गयी। मतदान के पश्चात मतगणना चुनाव अधिकारी अजय कुमार सहायक कोषाधिकारी, कृषि विभाग अधिकारी के निगरानी में करायी गयी।

मतगणना का परिणाम सम्मिलित पूर्ण सदस्य 21 के मतदान के पश्चात अध्यक्ष पद के मुकेश कुमार पाण्डेय को 11 मत एवं संजय कुमार गुप्ता को 10 मत मिले मुकेश कुमार पाण्डेय को 1 मत से विजय घोषित किया गया। महामंत्री पद पर अजमत अकरम को 11 मत पाकर विजयी घोषित हुए व नीरज गुप्ता को 10 मत पाकर दुसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ कार्यकारीगण के सदस्यो का चुनाव निर्विरोध घोषित हुए। जिसमें अनुभव श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, मोहम्मद आसिम संयुक्त मंत्री, प्रियेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, कुन्दन कुमार गुप्ता संयुक्त मंत्री, शिवानन्द कुमार चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी, सम्पत कुमार सम्प्रेक्षक, संजय कुमार गुप्ता संरक्षक मनोनित किये गये।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.