शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर।शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा एवं श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूरी तरह बच्चों द्वारा किया गया। जिसने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा विशेष प्रतिज्ञा कराई गई ।जिसमें विद्यार्थियों ने शांति, करुणा, मेहनत और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बच्चों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनकी शिक्षण शैली (टीचिंग स्किल) पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, अभिनय एवं प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत कर श्रमिकों के महत्व को रेखांकित किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से यह संदेश दिया कि हर श्रमिक समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय की निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस मौके पर विद्यालय के प्राथमिक वर्ग की प्रभारी माधुरी पांडेय तथा समन्वयक साएमा ज़मल सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे सामाजिक एवं नैतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.