भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

गाजीपुर। पं. बंगाल, पुदुचेरी और असम राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजय प्राप्त करने से उत्साहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में आतिशबाजी व नारेबाजी करते हुए ढोल-नगाड़ों पर नाचकर जश्न मनाया। पं. बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी मना रहे नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। देश की जनता विकास, सुरक्षा और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में विश्वास के साथ खड़ी है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा की नीतियों, महामनिषियो की सोच,कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा केंद्र सरकार के कार्यो का यह परिणाम है कि पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन तथा देश की एकता के मजबूती का यह प्रमाण है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में और बड़े बदलाव का संकेत है। भाजपा संगठन लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। तीन राज्यों की प्रचंड जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।


जश्न मना रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने झूम कर झंडा लहराया और भारत माता की जय, वंदेमातरम भाजपा जिंदाबाद आदि के नारे लगाए।
इस अवसर पर सरिता अग्रवाल,प्रो शोभनाथ यादव,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,किरन सिंह,राकेश यादव,राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, सुमन बिंद, हरेंद्र यादव, गर्वजीत सिंह, लालसा भारद्वाज, लालजी गुप्ता,पंकज राय अविनाश सिंह, राजेश सोनकर, अभिनव सिंह, नंदू कुशवाहा प्रीति गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी,बलवंत बिंद रामेश्वर तिवारी, ओमकार सिंह, विशाल चौरसिया,प्रदीप सिंह,दीलिप गुप्ता, अमित सिंह ,कमलेश ,पवन, शिवशंकर यादव सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.