जिला जेल का सचिव ने किया निरीक्षण, बंदियो से बात कर दिए निर्देश

गाजीपुर। जिला कारागार का नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान सचिव द्वारा बंदियों से कारागारों में स्थित मुलाकाती स्थल पर लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापना से संबंधित लाभ, निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा बंदियों के सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं के भोजन के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिया गया। सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया।

सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया तथा कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा के छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारागार के पदाधिकारी, रतन  श्रीवास्तव व  दीपक राय, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल गाजीपुर उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.