गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अर्न्तविभागीय समन्वयक की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने डा0 संजय कुमार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यो की जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मागा गया। भविष्य में सचेट किया गया कि बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहेगे।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित को निर्देशित किया कि आशा का भुगतान समय से किया जाय, तथा समस्त एम0ओ0वाई0सी0 तहसीलों पर बी0एच0एन0डी0 की बैठक करते रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे, ओ0पी0डी0 का संचालन तथा नियमित रूप से सी0एच0ओ0 एवं एन0एम0 की उपस्थिति का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ वेनलेस सेन्टर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होने जननी सुरक्षा योजनार्न्तगत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओ को निःशुल्क भोजन तथा दवा एवं ड्राप बैक की सुविधा के साथ-साथ 48 घण्टे रोके जाने के निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी ने ओ0 पी0 डी0 एवं आई0 पी0 डी0 की समीक्षा, एफ0 आर0 यू0, आर0 बी0 एस0 के0 कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एम्बुलेंस सेवाए, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आई डी प्रगति, जननी सुरक्षा योजना, जे0एस0वाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होने कहा कि जो भी शासन की योजनाए संचालित है उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो, कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनिल पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एन0एच0एम), समस्त एम0ओ0वाई0सी0 एंव अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।