पीएम मोदी के अपील का असर, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने पैदल चलते का किया फैसला

गाजीपुर। पश्चिम एशिया में गहराते संकट और बढ़ती ईंधन की कीमतों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने और सादगी अपनाने की अपील का देश भर में व्यापक असर देखने को मिला। इस आह्वान पर अमल करते हुए खुद पीएम मोदी ने अपने काफिले को घटाकर केवल दो गाड़ियां कर लीं। पीएम की इस अपील के बाद देश और राज्यों के कई बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने वाहनों का उपयोग छोड़ने और पैदल या सार्वजनिक परिवहन से सफर करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री के इस अपील को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने निज निवास से 2 किलोमीटर की परिधि में कोई भी निमंत्रण अथवा सामाजिक या पारिवारिक अन्य किसी कार्यक्रम में किसी भी वाहन का प्रयोग न करते हुए पैदल ही सम्मिलित होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.