नगर पालिका की नागरिक सेवाएं सहित अन्य योजनाए होगी आनलाईन

नवयुग पालिका योजना के 8 सदस्यी समिति का गठन, नगर पालिका की नागरिक सेवाएं सहित अन्य योजनाए होगी आनलाईन


गाजीपुर। नवयुग पालिका योजना के तहत 58 जिला मुख्यालयों के नगरीय निकायों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। राज्य सरकार ने पहली बार नगर निगमों से बाहर के नगरीय निकायों, विशेषकर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषदों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई रूपरेखा तैयार की है। योजना के अंतर्गत 55 नगर पालिका परिषदों को शामिल किया गया है। प्रत्येक वर्ष 583.20 करोड़ रूपये खर्च किये जायेगे। पांच वर्ष में इस योजना को सन् 2030 तक पूर्ण किया जाना है। नवयुग पालिका योजना के माध्यम से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर डिजिटल गवर्नेन्स, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेंगी। इसके तहत सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा। जिला मुख्यालयों को विकसित करने से विभिन्न मंडलों के बीच विकास असमानताओं को कम करने में मदद मिलेगी। इससे नगर निगमों से बाहर के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित होगा। परियोजनाओं के चयन के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 8 सदस्यी समितियों का गठन किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय सचिव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर समन्वय सदस्य, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग गाजीपुर सदस्य, वरिष्ठ कोषाधिकारी गाजीपुर सदस्य, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय गाजीपुर सदस्य व निर्गुण दास केशरी उद्योग व्यापार मण्डल, विजय शंकर वर्मा उद्योग व्यापार मण्डल, निशान्त सिह सामाजिक कार्यकर्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नगर पालिका में स्मार्ट सिटी योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। “नवयुग पालिका योजना” के अंतर्गत उत्सव भवन, ऑडिटोरियम, प्रदर्शनी केंद्र, पार्कों का विकास तथा विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण जैसे कार्य कराए जाएंगे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.