अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित कराने का किया जाए प्रयास:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी सहित जिला कार्यकारी समिति के सभी सम्मानित अधिकारी/जिले के प्रमुख उद्योग संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार सृजन कार्यक्रमों का आयोजन तथा जनपद स्तर पर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि रोजगार संगम पोर्टल-https://rojgaarsangam.up-gov.in  पर जनपद के नियोजकों एवं युवाओं का पंजीकरण कराने का प्रयास करते हुए रोजगार मेला एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित कराने का प्रयास किये जॉय। साथ ही जर्मनी, जापान, सऊदी अरब और इजराइल देश में रोजगार के अवसरों के लिए विशेष अभियान एवं कार्यशाला के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी डूडा विनोद जोसी, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द सिंह एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.