भारत रत्न स्व: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि “राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का ऐतिहासिक सपना देखा था। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवाओं को राजनीति में भागीदारी देने की दिशा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा।” शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि “राजीव गांधी जी ने आधुनिक सोच एवं नई तकनीक के माध्यम से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया। आज देश जिस डिजिटल और तकनीकी भारत की बात करता है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।”पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने संयुक्त रुप से कहा कि “राजीव गांधी जी दूरदर्शी एवं विकासवादी नेता थे। उन्होंने युवाओं, किसानों, गरीबों एवं आम जनता के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी शहादत देश के लिए अपूरणीय क्षति थी।”एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि “राजीव गांधी जी का व्यक्तित्व सरल, सौम्य एवं प्रगतिशील सोच का प्रतीक था। उन्होंने विज्ञान, संचार एवं शिक्षा के क्षेत्र में भारत को नई दिशा प्रदान की। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह राघवेंद्र जी चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली सतीश उपाध्याय मोहम्मद अयूब शबाना बेगम राघवेंद्र चतुर्वेदी देवेंद्र कुमार सिंह दीनानाथ पारस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आर्य अजय कुमार दुबे बृजेश कुमार गौतम महेंद्र कुशवाहा अरविंद कुमार मौर्य कामता सिंह सतीश सिंह मुस्ताक अली अखिलेश कुमार यादव राजेश कुमार विश्वकर्मा मनोज कुमार विश्वकर्मा साहिल अंसारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.