आपदा में क्षति का शिकार हुए लोगों को दिलाए मुख्यमंत्री आवास:डीएम

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड वाराचवर में खण्ड विकास अधिकारी कक्ष एवं लिपिक कार्यालय कक्ष का अनावरण आलोक प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी महोदय, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी , सीमा कुमारी-खण्ड विकास अधिकारी, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख ग्राम प्रधान/क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विकास खण्ड के समस्त अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में शुक्रवार को किया गया।

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड कार्यालय, सभागार, विकास खण्ड परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय, सहायक विकास अधिकारी (पं.) कक्ष, एवं एन.आर.एल.एम कार्यालय का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपण का कार्य किया गया। विकास खण्ड सभागार में समस्त विकास खण्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में उन्हें ससमय शासकीय कार्यों का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जनगणना- 2026 हेतु 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक को अपेक्षित सहयोग हेतु निर्देश दिया गया, फार्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य को पूर्ण करते हुए कार्यपूर्णता उपलब्ध कराने एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 के नये कार्यों की कार्य योजना उपलब्ध कराते हुए प्रारम्भ कराने हेतु निर्देशित किया गया।

विगत दिनों में आये तूफान में आपदा से हुई क्षति में तहसील से सूची प्राप्त कर पात्र लाभार्थियों को मुख्य मंत्री आवास उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी बरसात के दृष्टिगत ग्राम पंचायतों में नाली को तत्काल मरम्मत/निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में पुलिस कान्स्टेबल को भी बैठने की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.