सातों तहसीलों के जिलाध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक

गाजीपुर। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सातों विधानसभा अध्यक्षों के साथ एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर सम्पन्न हुई।
इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और संगठित करने, मतदाता सूची में छूटे नाम बढ़ाने, मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण नाम को शुद्ध करने तथा क ई बार एक ही नाम मतदाता सूची में आने पर उसे सही करने आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सांगठनिक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा मुल्क संकट में है। पेट्रोल, डीजल, ईंधन गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा देश की जनता बहुत ही दुखी और तकलीफ़ में हैं। मंहगाई की मार से गरीब जनता की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। उसका चुल्हा जलना काफी कठिन हो गया है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को गरीबों के दुख तकलीफ़ से कुछ भी लेना-देना नहीं है। वह रील बनाने और मेलोडी टाफी के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। आजादी के बाद इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। इस बैठक में पीडीए की सरकार बनाकर अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में अवधेश यादव, जै हिंद यादव,रामकृत यादव, अनिल यादव, कमलेश यादव, राजेन्द्र यादव, तहसीन अहमद के साथ साथ पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.