एमएलसी और डीएम ने अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान सभा सदस्य (एम0एल0सी0) विशाल सिंह चचल, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन ंिसह एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की उपस्थिति में शनिवार को दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजन ऑडिटोरियम हाल किया गया। कार्यक्रम में आलोक प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी, दीनदयाल वर्मा परियेाजना निदेशक, सुभाष चन्द्र सरोज जिला विकास अधिकारी के रूप में उपस्थित एवं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।


मुख्य अतिथि विशाल सिंह चचल ने अपने सम्बोधन में उपस्थित नव चयनित आगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे जिले का भौगोलिक स्थिति है आप सभी परिपक्व है हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है 98 प्रतिशत भू-भाग कृषि पर ही निर्भर है। उन्होने नव चयनित सहायिकाओं से कहा कि सरकार की लाभ परक योजनाओं का लोगो तक पहुचाना आपका कतर्व्य है। आज इतनी बड़ी संख्या मातृ शक्तियों का चयन हुआ है उम्मीद है कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के निचले पैदान पर स्थिति सरकार की लाभ परक योजनआों का लाभ पात्रो तक पहुचाने का काम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे।

मुख्यमंत्री का निर्देश था जो योग्य है उसे नौकरी मिले। उन्होने पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर जिला प्रसाशन को धन्यवाद देते हुए पुनः नव चयनित आगनबाड़ी सहायिकाओं को बधाई दिये। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी चयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन पूर्वक इमानदारी के कार्य करेगी तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण मुक्ति, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल तथा पोषण अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम जिम्मेदारी होगी। सभी सहायिकाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित कर करेगी।

उन्होने बताया कि 16 विकास खण्डो एवं शहर मे कुल 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष कुल रिक्त 1352 पदो पर विज्ञप्ति निर्गत किया गया था, जिसके क्रम में 1328 सहायिकाओं का चयन करते हुए दुसरे दिन 11 बाल विकास परियोजनाओं विरनो, सदर, शहर, सादात, करण्डा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियों, मनिहारी एवं कासिमाबाद में कुल नवचयनित 1015 अभ्यर्थियों को ऑगनबाड़ी सहायिका के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियो की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी नेे प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.