वृक्ष हमारी संस्कृति का आधार हैं:डा.संगीता बलवंत

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने आवास पर एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि, वृक्ष हमारी संस्कृति का आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हर घर जुड़े, तभी हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दे पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। सभी नागरिक अपने जन्मदिन, वर्षगांठ पर एक पौधा अवश्य लगाएं।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने कहा की नगर पालिका क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है। मेडिकल कॉलेज जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण से आमजन को प्रेरणा मिलेगी। नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों और पार्कों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। नागरिक भी इसमें सहयोग करें। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य यादव, जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित वन विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.