भाजपा कार्यालय पर मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

केक काट कर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वें जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय छावनी लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रेषित कीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पौध वितरण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उनके दृढ़ संकल्प, पारदर्शी प्रशासन और राष्ट्रहित सर्वोपरि की कार्यशैली ने प्रदेश को नई पहचान प्रदान की है। आज उत्तर प्रदेश निवेश, आधारभूत संरचना, कानून-व्यवस्था एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां तथा ख्याति अर्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन जनसेवा, राष्ट्रनिष्ठा एवं कर्मयोग का प्रेरणास्पद उदाहरण है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पौध वितरण किया और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में जयघोष कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय,अवधेश राजभर , प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, राजेश चौहान, गोपाल राय, प्रीति गुप्ता,मुरली कुशवाहा, गर्वजीत सिंह,शनि चौरसिया, अभिनव सिंह, कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे ‌।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.