भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन

गाजीपुर(जखनिया)। आज जखनिया मंडल प्रथम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उनके चित्र के सामने केक काटकर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा योगी जी ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है, जो प्रदेश कभी अपराध के लिए जाना जाता था आज वहा कानून का राज है। उन्होंने कहा योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी होते हुए भी राजधर्म को सबसे ऊपर रखा है, बिना थके, बिना रुके 24 घंटा जनता की सेवा करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। सांस्कृतिक गौरव को लौटाने से लेकर उद्योगों का को बढ़ावा देने तक उनका हर एक फैसला प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रहा है। हम सभी इस अवसर पर प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हैं कि ऊर्जावान व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी योगी जी को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य दें, ताकि उनका नेतृत्व हमें आगे भी ऐसे ही मिलता रहे। इसके साथ ही साथ आज 5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक वृक्ष मां के नाम” आम का वृक्ष लगाया गया और धरा को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पंकज सिंहा, अमित गुप्ता, अमन वर्मा, राजेश जायसवाल, आकाश पांडेय, रामविलास शर्मा, बिट्टू कनौजिया, बिंदु गुप्ता, भानू चौहान , धर्मेंद्र चौरसिया, वरुण पांडेय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.