22 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

22 ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर,जंगीपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र की प्रेरणा से आज बहुजन समाज पार्टी के 22 कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा संयोजक मनोज भारती के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा सभाकक्ष में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण एवं पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सेवा के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।जो सबका साथ सबका विकास और सबके सम्मान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार मे जुड़ने पर आप का स्वागत अभिनन्दन करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों के आने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। जंगीपुर क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और विस्तृत होगा।
संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में अच्छेलाल गुप्ता, जंगीपुर के पूर्व चेयरमैन लाल जी गुप्ता, कार्तिक गुप्ता,काशी चौहान, मुरली कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुशवाहा,प्रमोद राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.