टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब में लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड के सहयोग से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गाजीपुर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के सहयोग से सभी टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चल रहा है, जनपद में हैंडल एक्सेल मशीन प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है जिससे की गांव गांव जाकर मेडिकल मोबाइल बैन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की चेष्ट एक्स-रे  हैंडल एक्सरे मशीन द्वारा प्रतिदिन 600 से 700 कराया जा रहा है और प्रतिदिन 20000 बलगम का जांच कराने का लक्ष्य  रखा गया है। सभी ब्लॉक में ट्र नैट मशीन उपलब्ध है जिससे बलगम जांच कराया जा रहा है जनपद में 19 ट्र नैट मशीन एवं दो सी बी नैट मशीन उपलब्ध है जिससे सभी संभावित टीवी मरीजों का बलगम जांच एवं चेस्ट एक्सरे कराया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के 15 तारीख को सभी ब्लॉक में टीवी मरीजों को पोषण पोटली वितरित किया जा रहा है। सभी को निक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को गोद लेने के लिए अपील किया गया। उक्त कार्यक्रम में लॉर्ड्स डिस्टलरी की तरफ से आनंद राय (एच आर, एडमिन), जिला क्षयरोग विभाग कि तरफ से डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह (डीपीसी), विवेक सिंह, वेंकटेश शर्मा, सुनील वर्मा, शशि सिंह, सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.