गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह वृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के लगातार 12 वर्ष विश्वास के विकास के और जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमो मे भाग लिया। जिसमें उन्होंने वाराणसी से सडक मार्ग से चलकर पवहारी बाबा आश्रम कुर्था पहुंचकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आश्रम परिसर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ मा के नाम एक पेड़ अभियान मे दस विभिन्न प्रजातियों के पेड लगाए।और मंदिर के पुजारी से पवहारी बाबा, स्वामी विवेकानंद जी के प्रसंग पर जानकारी प्राप्त किया और आश्रम परिसर स्थित मंदिर मे भ्रमण कर पूजा अराधना तथा समाधियो पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता साथ साथ लगे रहे।

पवहारी बाबा आश्रम से प्रदर्शनी के उद्घाटन के रास्ते मे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जन सम्पर्क के क्रम में गोराबाजार मे सुरेन्द्र भारती,पीर नगर मे होम्योपैथिक उपचार के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डा एम डी सिंह, शास्त्री नगर मे डा स्वतंत्र सिंह ,डा रमाशंकर लाल,डा डीपी सिंह के प्रतिष्ठान पर जाकर औपचारिक व्यवहारिक मुलाकात और सरकार की उपलब्धियों योजनाओं पर चर्चा किया।
इसके पश्चात केन्द्र व राज्य सरकार की जनपद मे हुए विकास व दीर्घकालिक उपलब्धियों पर राइफल क्लब मे विभिन्न विभागों के उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने फिता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,डा संगीता बलवंत, विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल, पुलिस अधीक्षक डा ईरज रजा, मुख्य विकास अधिकारी, सरोज कुशवाहा, भानु प्रताप सिंह,प्रवीण सिंह शशिकांत शर्मा,सरिता अग्रवाल आदि ने एक एक पटल पर पहुंच कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इसके बाद उन्होंने गाजीपुर जनपद में केन्द्र सरकार के प्रगति पथ यात्रा के क्रम मे जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि सैकड़ों वर्ष पुरानी जररूत व मांग जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्कालीन सांसद मा मनोज सिन्हा जी के प्रयास से गंगा नदी पर निर्मित हो रही है रेल कम रोड ब्रिज का कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन व निरिक्षण किया।