लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ के प्रहरी हैं राहुल गांधी : कांग्रेसजन
राहुल गांधी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और संघर्ष के संकल्प के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम में फल वितरित कर दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की आवाज़ बन चुके जननायक Rahul Gandhi का जन्मदिवस शुक्रवार को जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय, सकलेनाबाद में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर संघर्षरत रहने की कामना की। तत्पश्चात लंगड़पुर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया और सेवा एवं मानवता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, संविधान की मूल भावना को चुनौती देने के प्रयास हो रहे हैं और जनता के वास्तविक मुद्दों को दबाने की कोशिश की जा रही है, ऐसे दौर में राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक मजबूत चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के दमन, राजनीतिक प्रताड़ना और लगातार व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राहुल गांधी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने देश के गरीबों, किसानों, नौजवानों और वंचितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम किया है। राहुल गांधी आज केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष का प्रतीक बन चुके हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाने का कार्य राहुल गांधी ने किया है। देश का युवा आज उनमें अपनी उम्मीद और भविष्य देख रहा है। सच बोलने का साहस और अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत उन्हें आम नेताओं से अलग बनाती है।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने विचारों और सिद्धांतों को नहीं छोड़ा। जब राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने की कोशिशें हो रही थीं, तब उन्होंने पूरे देश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का जीवंत उदाहरण है। उनका जन्मदिवस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है।
कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं संघर्षशील जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से लाल साहब यादव अजय कुमार श्रीवास्तव चंद्रिका सिंह अयूब अंसारी कुंदन खरवार विद्याधर पांडे महबूब निशा माधव कृष्ण धर्मेंद्र आशुतोष गुप्ता राघवेंद्र चतुर्वेदी जेपी पांडे सुमन चौबे शंभू सिंह कुशवाहा बलप्रीत सिंह आलोक यादव राजेश उपाध्याय अजलाल अब्बासी कुंदन खरवार शबीहूल हसन रमेश चंद्र गुप्ता सीमा विश्वकर्मा शैल अंसारी अमन गुप्ता महताब आदि लोग उपस्थित रहे।बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।