नारी पचदेवरा का सम्मान करो,
पीपापुल का निर्माण करो:अरूण कुमार श्रीवास्तव

गाजीपुर।21 जून को पीपापुल बनाओं संघर्ष समिति के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी तथा इस आंदोलन के संयोजक अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारी पचदेवरा के ग्रामवासियों ने गंगा नदी के मध्य खड़े होकर
नारी पचदेवरा (गाजीपुर) को अमादपुर(चंदौली) से जोड़ने के लिए गंगा नदी में पीपे के पुल की मांग को लेकर जल सत्याग्रह किया।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला यह क्षेत्र विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रामसुंदर शास्त्री,कामता लाल, गौरीशंकर लाल,बेचन प्रसाद गुप्ता,पतरू लाल, सदानंद यादव, लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगम लाल की चर्चा करते हुए कहा कि इन महापुरुषों का कभी सम्मान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के सम्मान और इस क्षेत्र के विकास के लिए नारी पचदेवरा (गाजीपुर) और अमादपुर (चंदौली) को एक दूसरे से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपे के पुल की अति आवश्यकता है। पीपे के पुल की व्यवस्था होने से अमादपुर और उसके आसपास के गांवों और नारी पचदेवरा के आस पास के लोगों को एक दूसरे जिलों में जाने में काफी सुविधा मिलेगी और आवागमन आसान होगा।
साथ में व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्रीय नौजवानों को रोजगार मिलने की भी संभावना बढ़ेगी तथा दोनों किनारों पर बाजार भी विकसित होगा। गंगा किनारे पैदा होने वाली सब्जी तथा इस क्षेत्र का दूध, खोवा,छेना बड़ी मंडियों में आसानी से पहुचेगी तथा उसकी उचित कीमत भी किसानों और दूध व्यवसायियों को मिलेगी। अच्छी चिकित्सा, इलाज और शिक्षा ग्रहण के लिए नारी पचदेवरा, रामपुर मांझा, पहाड़पुर,धनई पुर,जेवर,बेलासी,बेलसड़ी, गरथौली ,खानकाह कलां,रसूलपुर,पचारा,गरथौली,और आस पास के क्षेत्रवासियों को बीएचयू तथा अन्य अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीपापुल के लिए नारी पचदेवरा का गंगा किनारे का घाट काफी सुगम और फैला हुआ है और गंगा किनारे तक पिच रोड है। पीपा पुल से उतरने पर लोगों को और किसी भी वाहन के लिए बहुत ही सुविधा जनक रास्ता है। उन्होंने कहा कि वाराणसी और चंदौली जाने के लिए इस क्षेत्र के लोगों को काफी दूरी तय करना पड़ता है। इस पीपापुल के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को वाराणसी या चंदौली जाने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
इस बैठक में ग्रामवासियों ने पीपे के पुल की इस मांग को पूरा कराने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद करने की भी गुहार लगाई ।
इस धरना में मुख्य रूप से रविन्द्र यादव,लाल बहादुर यादव,तरूण प्रकाश सिंह, भीम गोंड,अजय यादव, केशेन्द्र यादव सिंगर, कन्हैया यादव,कृष्णा यादव,असगर अली, श्लोक यादव, शिवकुमार यादव, न संतोष यादव,विमल पांडे ,,ओमप्रकाश यादव ,लुटावन यादव,आदि मौजूद थे।