योग विश्व के लोगो को एक वेलनेश का संदेश देता है:एस. राजलिंगम

गाजीपुर। 12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ दिवस जनपद के तहसील सैदपुर मे भव्य रूप मनाया गया । जनपद  में उत्साह, उल्लास, एवं उमंग के साथ 12वॉ अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। तहसील मुख्यालय सैदपुर में टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर में बड़ी तादात में लोग शामिल हुए। इसी के साथ तहसील, ब्लाक, समस्त ग्राम पंचायतो व विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन हुआ। 12वॉं अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस. राजलिंगम,  एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित एंव धन्वतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। तत्पश्चात मंच पर आसीन  मुख्य अतिथि, मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी का स्वागत सत्कार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा  पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, विकास खण्ड एवं तहसील स्तरीय विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र/छात्राओ, के अलावा भारी संख्या में उपस्थित लोगो ने अंन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी एस0 राजलिंगम ने 12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले मे योग की अलख जगाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो को बधाई देते हुए कहा कि आज जनपद मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस हम मना रहे है। आज ही प्रधानमंत्री द्वारा कोलकता मे तथा मुख्यमंत्री द्वारा झांसी में योग दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योग विश्व के लोगो को एक वेलनेश का संदेश देता है तथा यह भारत के कन्ट्रीव्यूशन को दर्शाता है। उन्होने जनपद मे आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन पर जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि  भारत की भूमि वह भूमि है जहां योग का प्रादुर्भाव हुआ है।

यहां अनेक ऋषि मुनियों ने जन्म लिये जिन्होने योग जैसी साइंटिफिक विद्या  से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए  खोज निकाला एवं उसका जन-जन मे प्रचार भी किया। इसी भूमि से जो विद्या निकली है उसी को  प्रधानमंत्री ने आगे पहुचाया और पूरे विश्व पटल पर योग दिवस के माध्यम से स्थापित कराया। आज हमारी जिम्मेदारी है कि इसको और आगे कैसे ले जा सकते है।  इसी उद्देश्य से आज योग दिवस मनाया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी अपने सम्बोधन में थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग‘‘ पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि योग को अपने जीवन शैली मे अपनाने, समाज मे प्रचार प्रसार करने , आत्म प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। योग हमारी एक ऐसी विरासत है जिससे हम अपने स्वास्थ को ही नही बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास के साथ अपने जीवन को आगे बढाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है। उन्होने योग को केवल आज ही नही बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि स्वास्थ्य हमेशा सर्वाेपरि रहेगा, आप स्वयं एवं पास पड़ोस के लोगो को भी योग के प्रति जागरूक करे।

21 जून 2026 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका था, जब जनप्रतिनिधि, जिले भर के अधिकारी और आम नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.