भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने कृष्ण बिहारी राय
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सरोज कुशवाहा; सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने दी बधाई
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा पार्टी के 55 पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। घोषित सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मुख्य वक्ता सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिले के लिए विशेष गौरव की बात यह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सरोज कुशवाहा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कृष्ण बिहारी राय और सरोज कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी के अलावा सभासद अशोक मौर्या, मीनू मौर्या, बंगाली वर्मा, अनीता देवी, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, संदीप श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, अजय राय दारा, रूपेश सिंह, नंदू कुशवाहा, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक आदि सहित कार्यकर्ताओं ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
