हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिला पीजी कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देशभक्ति और रचनात्मकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रेरणा कुमारी, रुचि कुमारी, कात्यायनी, दिव्या श्रीवास्तव, सलोनी यादव, पुष्पांजलि सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रंगोली में केवल रंगों की सुंदरता ही नहीं, बल्कि छात्राओं की कल्पना, मेहनत और सृजनशीलता भी दिखाई देती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

डॉ. राजेश यादव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और प्रतिभा का प्रदर्शन है। उन्होंने छात्राओं से इसी तरह रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में रुचि कुमारी और सलोनी यादव ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कात्यायनी और खुशबू कुमारी को द्वितीय तथा अंजली वर्मा और पुष्पांजलि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. संगीता, डॉ. राजेश यादव एवं डॉ. ओम शिवानी शामिल रहे।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामनाथ एवं डॉ. नेहा कुमारी के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम शिवानी एवं डॉ. मनीष सोनकर का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिवकुमार, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. हसीन अहमद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंजनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.