नपा ईओ की अध्यक्षता में निकली हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजीपुर में निकली बाइक रैली

गाजीपुर। बुधवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करने तथा आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विकास भवन से बाइक रैली निकाली गई।

बाइक रैली की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने की। रैली विकास भवन चौराहा से प्रारंभ होकर सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी रोड होते हुए मिश्रा बाजार तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया।

रैली के दौरान नगर पालिका के सभासदों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर वार्ड नंबर-05 के सभासद सन्नी चौरसिया, वार्ड नंबर-21 के सभासद सोमेश मोहन राय, वार्ड नंबर-16 के सभासद सहबान अली, वार्ड नंबर-07 के सभासद अजय कुमार राय (दारा), वार्ड नंबर-08 के सभासद अशोक कुमार मौर्या, वार्ड नंबर-10 के सभासद परवेज अहमद, वार्ड नंबर-09 के सभासद प्रतिनिधि शाहिद राइनी, मनोनीत सभासद रूपेश सिंह, कर अधीक्षक ओमप्रकाश, राजस्व निरीक्षक रविन्द्र कुमार सोनकर, मंजीत सिंह, अवर अभियंता (सिविल) परमानंद सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

बाइक रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.