रक्षाबंधन पर 200 छात्राओं के चेहरे पर खिली खुशी, छात्राओं को वितरित की गई राखियां

रक्षाबंधन पर 200 छात्राओं के चेहरे पर खिली खुशी, छात्राओं को वितरित की गई राखियां

गाजीपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महुआबाग में फेमस पूर्वांचल विकास संस्था की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की करीब 200 छात्राओं को राखियां वितरित की गईं। राखी पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम में संस्था के प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक पर्व है। इस पर्व की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सामाजिक जरूरतों में सहयोग करना ही नहीं, बल्कि बेटियों और छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत छात्राओं के बीच राखियों का वितरण किया गया, ताकि वे भी रक्षाबंधन की खुशियों में सहभागी बन सकें। संस्था द्वारा भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी श्रीवास्तव ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में सामाजिक सरोकार, आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर संजय सर, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.