





“नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र व ऑफर लेटर, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारियों की शुरुआत”
मिशन रोजगार योजना अंतर्गत पंचायती राज, महिला कल्याण एवं सेवायोजन विभाग के नियुक्ति पत्र/ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
मिशन रोजगार के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र
पंचायत सहायकों,वन स्टॉप सेंटर एवं सेवायोजन विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को मिली नई जिम्मेदारी
गाजीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद के युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं सेवा योजन विभाग द्वारा संयुक्त नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम राइफल क्लब स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार ओमप्रकाश राजभर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान,उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो हमारे युवा वर्ग के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने संबोधन मे कहा की आज का दिन गाजीपुर के युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन रोजगार के माध्यम से बिना भेदभाव, बिना भ्रष्टाचार के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने सभी 109 पंचायत सहायकों, 10 सखी वन स्टॉप सेन्टर की बहनों और सेवा योजना विभाग के माध्यम से 72 रोजगार पाने वाले नौजवानों को बधाई दिया। उन्होंने कहा की आप सभी गांव में जाकर सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से पहुंचाइए। विशेष कर पंचायत सहायक गांव के विकास की धुरी हैं। आप सभी निष्ठा से कार्य करें।यही सभी से आशा है। उन्होंने बताया की जनपद में माह अगस्त 2026 में 109 पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई है। अब तक 1238 के सापेक्ष 1206 पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शेष 32 ग्राम पंचायतों में भी चयन की कार्यवाही प्रचलित है। ये युवा वर्ग अपने-अपने ग्राम पंचायत में कार्य करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लायेंगे। महिला कल्याण विभाग विभाग द्वारा माह अगस्त में 10 कार्मिकों का वन स्टॉप सेन्टर (जिसे सखी शेल्टर भी कहा जाता है) में चयन हुआ है। ये कार्मिक हिंसा व संकट से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता प्रदान करेंगी। उन्हेाने बताया कि पंचायत सहायकों द्वारा ग्राम सचिवालय को क्रियाशील रखते हुए ग्रामीणजनों को जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास आदि आवश्यक प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन फीडिंग, ओएफएसआर अर्जित करने सहित विभिन्न कार्यों में भी पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सेवा योजन विभाग से विभिन्न विधान सभाओ, संस्थानों तथा महाविद्यालयों में आच्दादित करते हुए माह अगस्त से दिसम्बर, 2026 तक 23 रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्धारित लक्ष्य 2330 के सापेक्ष लगभग 6000 अभ्यर्थियों का लक्ष्य के सापेक्ष चयन करने हेतु लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक 13 रोजगार मेलों के माध्यम से 977 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें अगस्त माह में इस जनपद के 72 युवाओं को हिन्डालको, रेनुकोट, ग्लोबल आटोटेक व पूर्वांचल जैसी कम्पनियों में रोजगार का ऑफर लेटर सेवा योजन विभाग के सहयोग से उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं ऑफर लेटर वितरित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने अपने संबोधन कहा की शासन की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत में एक सहायक हो जो पंचायत के कार्यों को डिजिटल और पारदर्शी बनाए। आज 1206 पंचायतों में नियुक्ति पूर्ण हो गई है, शेष 32 पर भी कार्यवाही चल रही है। सेवायोजन विभाग लगातार रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में भी अवसर दे रहा है। उन्होंने मुख्य्मंत्री जी एवं सभी चयनित अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई।
विधायक जखनियॉ बेदी राम ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन रोजगार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में युवाओं की नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। नवनियुक्त कार्मिक पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में विभागीय कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ज़िलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, ज़िलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओम प्रकाश बिन्द ने सभी नव चयनितो को बधाई देते हुए अपने संबोधन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में, एम एल सी प्रीतिनिधि प्रदीप पाठक, ज़िलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, ज़िलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, ज़िलाध्यक्ष निषाद पार्टी ओम प्रकाश बिन्द एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक, जिला सेवयोजन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।