अब सुहेलदेव एक्सप्रेस का जफराबाद में नहीं बदलेगा इंजनः विनीत तिवारी

अब सुहेलदेव एक्सप्रेस का जफराबाद में नहीं बदलेगा इंजनः विनीत तिवारी
गाजीपुर। जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी ने सकलेबाद में गुरुवार को पत्रकारों को कि 21 जुलाई को उन्होने सांसद नालंदा कौशलेन्द्र कुमार के माध्यम से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को जो पत्र लिखा था। सांसद नालंदा ने पत्र के साथ रेलमंत्री से मिलकर मांगो को रखे थे। रेलमंत्री ने उस मांग को स्वीकार कर लिये। उन्होने बताया कि निवर्तमान रेलराज्य मंत्री वर्तमान में उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा के कार्यकाल में अयोध्या रेलवे ट्रैक को सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए एक कोर्ड लाइन की परियोजना स्वीकृत की गयी थी।जो विगत तीन वर्ष पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। परन्तु अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने उपरोक्त मामले का संज्ञान नहीं लिया । सुहेलदेव का इंजन जफराबाद में बदलने का काम किया जाता था अब वह नहीं होगा। विनीत तिवारी ने कहा कि ये लाइन ख़ास तौर पर सुहेलदेव व ऐसी ट्रेनों के लिए बनाया गया है जो बिना इंजन बदले एक रुट से दूसरे रुट पर जा सके। अब सुहेलदेव एक्सप्रेस गाज़ीपुर से 17.20 के बजाये 17.40 पर चलेगी और अपने गंतव्य स्थान आनंद विहार टर्मिनल पूर्वर्ति समय पर पहुंचेगी और आनंद विहार से चलने पर जो सुबह 9.30 पर गाज़ीपुर पहुंचती थी वो अब 9.15 पर पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने मागो को पूरा कर दिया है। जिसका पत्र आ गया है। इस माँग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा सांसद नालंदा कौशलेन्द्र कुमार के साथ साथ जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त करता हु।प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सचिव नौशाद खान, राजकुमार श्रीवास्तव व जब्बार राइनी उपस्थित थे।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.