डालिम्स सनबीम स्कूल जखनियां में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

जखनिया (गाजीपुर)। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, सादगी और देशसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता आंदोलन की यादों को जीवंत करते हुए डांडी यात्रा की झांकी भी प्रस्तुत की, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.