गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा ने किया नमन, स्वच्छता अभियान के जरिए दिया स्वच्छ समाज का संदेश

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

गाजीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमघाट पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा शास्त्री नगर चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुहवल मंडल के युवराजपुर एवं रेवतीपुर में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित विषय नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है। महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया था। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और किसानों के प्रति सम्मान आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को अपने आचरण में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, सुमश्रन बिंद, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, अजय कुशवाहा, पंकज राय, शिवम प्रकाश त्रिपाठी, आयुष सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.