दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

गाजीपुर में दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

पदोन्नति के बाद एसपी ने नए उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए किया प्रेरित

गाजीपुर। जनपद में पुलिस विभाग के दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले उपनिरीक्षकों में मनीष कुमार त्रिपाठी (पीएनओ-180530508) और रणधीर कुमार गिरि (पीएनओ-170530071) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.