मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चला विशेष अभियान, बूथों पर पहुंचे अधिकारी

गाजीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चला विशेष अभियान, बूथों पर पहुंचे अधिकारी
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भरवाए गए फार्म-06, बीएलओ ने सुबह 9 से शाम 4 बजे तक किया मतदाता सूची का वाचन

गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। संबंधित अधिकारियों ने निर्धारित बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का वाचन किया और सूची में पाई गई कमियों को चिह्नित कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए उनके फार्म-06 भी भरवाए गए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जा सकें। अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में संबंधित अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की निगरानी की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.