समाजवादी पार्टी के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का समता भवन में भव्य स्वागत, नेताओं ने जताया भरोसा
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का स्वागत समारोह बुधवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दिनेश कुमार यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार यादव के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने से जनपद में समाजवादी पार्टी के संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार यादव पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि दिनेश कुमार यादव पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, सुशील जायसवाल, सर्वेश पाल, प्रदेश सचिव सिकंदर कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, रवींद्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खान, रामधीरज शास्त्री, उपेंद्र यादव, विजय शंकर चौरसिया, राजकुमार पांडेय, केसरी यादव, मार्कंडेय यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, संगीता गुप्ता, रीना यादव, पुनीता यादव, रामाशीष यादव, जयराम भारती, राजेश यादव, भरत यादव, अजय तिवारी, रजनीकांत यादव, भगवान यादव, शिवकुमार यादव, रामबचन यादव, सूरज राम, परशुराम बिंद, रामाशंकर यादव, चंदेश्वर यादव, कमलेश भानु, सुजीत यादव, रामज्ञान यादव, अभिनव सिंह, डॉ. समीर सिंह, असलम खान, संतोष यादव, महेंद्र बिंद, आत्मा यादव, रामजस यादव, डॉ. सीमा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं की मौजूदगी संगठन के प्रति एकजुटता का संदेश देती नजर आई।



