डीएम ने पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक काउंटर का किया निरीक्षण, कहा- कोई छात्र न छूटे

डीएम ने पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक काउंटर का किया निरीक्षण, कहा – 17 तारीख तक कोई छात्र न छूटे

गाजीपुर। ’स्कॉलरशिप मे आ रही दिक्क़तो एवं बायोमेट्रिक सुविधा सुचारू रूप से न चलने की शिकायत पर गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पीजी कॉलेज गोराबाजार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के साथ बातचीत की और बायोमेट्रिक काउंटर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्रों का बायोमेट्रिक कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमेट्रिक की अंतिम तिथि 17 तारीख है। पीजी कॉलेज के सभी छात्रों से अपील है कि वे तत्काल आकर अपनी बायोमेट्रिक कार्यवाही पूरी करा लें।उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र छूटने न पाए, इसके लिए बायोमेट्रिक का कार्य 24 घंटे चलाया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ बाहरी एजेंसियों द्वारा बायोमेट्रिक का कार्य किया जा रहा है। इसकी जांच विभाग के अधिकारियों से कराई जाएगी और जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉलेज की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और पुराने गजेटियर को देखा। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे पास पुराने दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा पुरानी पांडुलिपियों को सुरक्षित करने का अभियान भी चलाया गया है। कुछ दस्तावेजों को ऑनलाइन किया जा चुका है, बाकी बचे दस्तावेजों को भी संरक्षित कराया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.