डॉ.प्रवीण तोगड़िया के संभावित गाजीपुर दौरे को लेकर संगठन की बैठक, जिला और तहसील इकाइयों का हुआ गठन

डॉ.प्रवीण तोगड़िया के संभावित गाजीपुर दौरे को लेकर संगठन की बैठक, जिला और तहसील इकाइयों का हुआ गठन

7 जनवरी को संभावित प्रवास, 8 जनवरी को विभिन्न तहसीलों में सभाओं के आयोजन की तैयारी

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, जनपद गाजीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 नवंबर 2026 को बीकापुर स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के संभावित गाजीपुर प्रवास एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और जिला एवं तहसील स्तर पर इकाइयों के विस्तार की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में संगठन मंत्री संजय दुबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी ब्लॉक, तहसील एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों से डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के संभावित कार्यक्रम को सफल बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस दौरान काशी प्रांत के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 7 जनवरी 2027 को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का गाजीपुर में प्रवास संभावित है। वहीं 8 जनवरी को सुबह से जनपद की अधिकतम तहसीलों के नगर पंचायत क्षेत्रों में सभाएं आयोजित करने की योजना है। इन सभाओं के माध्यम से हिंदू रक्षा निधि एवं हिंदुओं को एकता के सूत्र में जोड़ने के विषय पर लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार और मजबूती पर भी जोर दिया जाएगा।

बैठक के दौरान प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने जनपद एवं तहसील स्तर की नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पद पर कन्हैया उपाध्याय, जिला मंत्री संदीप अग्रहरि, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा कार्यवाहक अध्यक्ष कुश सिंह को मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मंत्री पद पर अभिषेक सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष पद पर राज पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई। तहसील स्तर पर मोहम्मदाबाद अध्यक्ष अशोक कुमार एवं मंत्री रामजी प्रधान, जमानिया अध्यक्ष कुश सिंह एवं मंत्री शिवशंकर शर्मा तथा जखनियां तहसील अध्यक्ष पद पर दीपक पांडे को मनोनीत किया गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन मंत्री संजय दुबे ने गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में संजय श्रीवास्तव, नीतीश पांडे, नित्यानंद पांडे, आशुतोष पांडे, रमेश कुमार गुप्ता, अमित केसरी, प्रदीप गुप्ता, गोपाल, रोहित यादव, प्रिंस सिंह, आशुतोष सिंह, वीरेंद्र कुमार राम, अभी पांडे, रतन पांडे, दीपक पांडे, शिवशंकर, अविनाश कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.