कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन अलर्ट! DM अनुपम शुक्ला और SP विनय कुमार सिंह ने चोचकपुर घाट मेले का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश!



गाजीपुर।कार्तिक पूर्णिमा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना करंडा क्षेत्र के चोचकपुर घाट स्थित मेले और घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम और एसपी ने घाट एवं मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ पर लगातार निगरानी रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
प्रशासन की प्राथमिकता है कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। इसके लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।