पुलिस झंडा दिवस पर खाकी के शौर्य और समर्पण को सलाम! SP को पुलिस ध्वज लगाकर किया गया सम्मानित,पुलिसकर्मियों को दिया जनसेवा का संदेश!

पुलिस झंडा दिवस पर खाकी के शौर्य और समर्पण को सलाम! SP को पुलिस ध्वज लगाकर किया गया सम्मानित,पुलिसकर्मियों को दिया जनसेवा का संदेश!

गाजीपुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुलिस ध्वज का प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज लगाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और पुलिस ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल के त्याग, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं को कायम रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.